उत्तर प्रदेश में शहरों के साथ-साथ अब गांव को भी स्मार्ट बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है. गांव को स्मार्ट बनाने की सरकार के सपने को पूरा करने में ग्राम पंचायत सहायक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. पूर्वांचल के दस जिलों में 9859 में 9642 ग्राम पंचायत सहायक कमान संभाल चुके हैं. बता दें कि कागजी त्रुटियों के कारण 217 जगहों पर नियुक्ति अभी रुकी हुई है. इसे दोबारा शुरू करने की कवायद शुरू कर दी गई है.
अब ग्राम पंचायत सहायक गांव के विकास में प्रधानों का साथ दिया करेंगे. इसके साथ ही साथ ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने में भी विशेष भूमिका अदा करेंगे. जिसके बाद गांव में ही लोगों को कई तरह की सुविधाएं मिलने लगेगी. योजनाओं का धरातल पर लाभ दिखाई देगा. अभी तक 9255 पंचायत सहायकों को नियुक्ति पत्र मिल चुका है. सरकार ने पंचायत सहायकों को मात्र ₹6000 मानदेय देने का फैसला किया है. उनके खातों में दिसंबर के महीने से भुगतान किया जा रहा है. इस की नियुक्ति एक 11 महीने के लिए की गई है.
किस जनपद में कितने गांव :
जनपद — ग्राम पंचायत — चयनित अभ्यर्थी — अनुबंध पत्र
जौनपुर — — — 1740 — — — -1740 — — — -1724
आजमगढ़ — — — 1858 — — — -1838 — — — -1774
बलिया — — — — 940 — — — — 919 — — — -- 878
चंदौली — — — — 734 — — — -729 — — — -637
गाजीपुर — — — 1238 — — — -1157 — — — -1150
मऊ — — — — 671 — — — — 669 — — — -598
मीरजापुर — — 809 — — — — 797 — — — -774
भदोही — — — 546 — — — -516 — — — -497
सोनभद्र — — -629 — — — -593 — — — -571
वाराणसी — — 694 — — — -684 — — — -652
ग्राम पंचायत सहायकों के प्रमुख कार्य :
— ग्रामसभा की बैठकों के रिकार्ड रखना।
— ग्रामीणों की समस्याओं को शासन तक पहुंचाना।
— मनारेगा में कार्य करने वालों का लेखा-जोखा रखना।
— किसी भी योजना के पात्र व्यक्तियों का लेखा-जोखा सरकार तक भेजना।
— गांव में हो रहे कार्यों को निगरानी करना और उसे सही तरीके से करवाना।
— किसी ग्रामीण के साथ दुर्घटना हो जाने पर, उसे मुआवजा दिलाने में सहायता प्रदान करना।
साभार-Gorakhpur Live News
0 Comments