वास्तु टिप्स : घर में भूलकर भी ना लगाएं ये पौधे, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

 


हरी मिर्च का पौधा लगाने से घर की आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है। इसलिए अपने घर में कभी भी हरी मिर्च का पौधा नहीं लगाना चाहिए।


माना जाता है की पेड़-पौधे घर में सकारात्मक ऊर्जा पैदा करते हैं। इसलिए अक्सर लोग घरों में पेड़-पौधे लगाने की सलाह देते हैं। हालांकि वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ पौधों को घरों में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि ऐसे पौधे लगाने से घर में सकारात्मकता की जगह नेगेटिविटी आती है। इन पौधों को घर में लगाने से पैसा नहीं टिकता। साथ ही यह पौधे घर की बरकत को खत्म कर देते हैं। जानिये कौन-से हैं वह पौधे-

इमली का पौधा : वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में भूलकर भी इमली का पौधा नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि इससे घर में वाद-विवाद बढ़ता है। साथ ही यह भी कहा जाता है की जिस जमीन पर इमली का पौधा है, वहां घर नहीं बनाना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा आती है।

कैक्टस का पौधा : वास्तु शास्त्र के अनुसार कैक्टस का पौधा घर में लगाने से घर का सारा पैसा व्यर्थ खर्चों में चला जाता है। जिन लोगों के घर में कैक्टस का पौधा लगा रहता है उनके घर में पैसे का सदुपयोग नहीं हो पाता है। इसलिए जो लोग अपने घर से दरिद्रता को दूर करना चाहते हैं, उन्हें कभी भी कैक्टस का पौधा नहीं लगाना चाहिए।

बबूल का पौधा : विशेषज्ञों के अनुसार घर में बबूल का पौधा लगाने से बचना चाहिए क्योंकि यह पौधा घर में विवाद को जन्म देता है। वैसे तो यह पौधा अपने औषधीय गुणों के लिए काफी मशहूर है, लेकिन इसे हमेशा घर में लगाने से बचना चाहिए।

हरी मिर्च का पौधा : जानकारों की मानें तो अपने घर में कभी भी हरी मिर्च का पौधा नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि हरी मिर्च का पौधा लगाने से घर की आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है। इसलिए जिन लोगों के घरों में मिर्च का पौधा लगा है, उन्हें इसे अपने घर से बाहर कर देना चाहिए।

मेहंदी का पौधा : घर में कभी भी मेहंदी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। मान्यता है की मेहंदी के पौधे में बुरी आत्माओं का वास होता है, जिससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए घर में हमेशा मेहंदी का पौधा लगाने से बचना चाहिए।



Comments