वास्तु : घर में कभी भी न लगाएं भगवान शिव की ऐसी तस्वीर, भंग हो जाएगी सुख- शांति


जानिए घर में भगवान शिव की कैसी और किस दिशा में तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही जानिए किस तरह की तस्वीर लगाना माना जाता है अशुभ

-घर में देवी-देवताओं की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है।

-भगवान शिव का निवास स्थल यानी कैलाश पर्वत है।

-इसीलिए उत्तर दिशा की ओर रखें तस्वीरइस तरह की तस्वीर लगाना है अशुभ। 

वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए घर में भगवान शिव की तस्वीर लगाने के बारे में। घर में देवी-देवताओं की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। जानिए घर में भगवान शिव की कैसी और किस दिशा में तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। 

प्रिय दिशा है और इसी दिशा में भगवान शिव का निवास स्थल यानी कैलाश पर्वत है। इसीलिये घर में भी भगवान शिव की तस्वीर लगाने के लिये उत्तर दिशा का चुनाव करना चाहिए। इस दिशा में तस्वीर लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। 

उत्तर दिशा में भगवान शिव की ऐसी तस्वीर लगाएं, जिसमें वे शांत व ध्यान की मुद्रा में हो या फिर नंदी के ऊपर बैठे हो। इसके अलावा आप शिव जी की ऐसी तस्वीर भी लगा सकते हैं, जिसमें वे अपने पूरे परिवार के साथ बैठे हो। 

वास्तु के अनुसार इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि घर में शिव जी की ऐसी तस्वीर न लगाएं, जिसमें वे क्रोध अवस्था में हो या अपना रौद्र रूप धारण किये हो। यह घर की सुख-शांति के लिये ठीक नहीं है।




Comments