बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री राज करन नय्यर के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों/वारंटियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना नगरा पुलिस को सफलता प्राप्त हुई।
उल्लेखनीय है कि थाना नगरा के थानाध्यक्ष श्री संजय सरोज के कुशल नेतृत्व में थाना नगरा, पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-217/20 धारा 498a/304b/201 आईपीसी व 3/4 डीपी एक्ट के वांछित अभियुक्त 1 राम सिंह पुत्र मोतीलाल चौहान 2 मोती लाल चौहान पुत्र रामपुश चौहान 3 शांति देवी उर्फ लखपति देवी पत्नी मोती लाल चौहान समस्त निवासी ग्राम गौसगंज सत पहाड़ी थाना आरा नगर जनपद भोजपुर बिहार को दिनांक 06.12.2021 को ताड़ीबड़ागांव के पास से समय करीब 12.30 बजे गिरफ्तार किया गया। थाना नगरा पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
*संबन्धित अभियोग-*
1. मु0अ0सं0- 217/20 धारा 498a/304b/ 201 आईपीसी व 3/4 डीपी एक्ट थाना नगरा बलिया ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1. थानाध्यक्ष श्री संजय सरोज थाना नगरा बलिया।
2. हे0का0 दीनानाथ थाना नगरा बलिया।
3. हे0का0 अनुनेश सिंह थाना नगरा बलिया।
4. का0 सत्येन्द्र यादव थाना नगरा बलिया।
5. का0 विवेक मौर्या थाना नगरा बलिया।
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*
0 Comments