वास्तु टिप्स : भाग्य में आ रही रुकावटें मिनटों में होंगी दूर, घर में रखी इन चीजों की तुरंत बदल दें दिशा


वास्तु में हर एक वस्तु की अपनी एक दिशा और जगह होती है। इसमें गलती से भी दिशा बदलने पर भाग्य में रुकावटें आने लगती हैं। सभी घरों में नए साल की शुरुआत के साथ ही कैलेंडर बदले जाते हैं।  कैलेंडर और घडी की अपनी एक दिशा होती है।  अक्सर लोग कैलेंडर को पढ़ने के बाद कहीं भी लगा देते हैं और घडी भी बिना सेल के बंद पड़ी रहती है। घर में घडी का बंद पड़े रहना भी अशुभ माना जाता है। कभी भी घर में बंद पड़ी हुई घडी और पुराना कैलेंडर नहीं रखना चाहिए। आज  हम आपको घडी और कैलेंडर की सही दिशा के बारे में बताने जा रहे हैं... 

वास्तु तथा फेंगशुई में कैलेंडर और घड़ी को एक नियत दिशा में लगाया जाता है। दोनों ही चीजें समय की गणना बताती है। इसलिए इन्हे घर किसी भी दीवार पर नहीं टांगा जाता। घड़ी और कैलेंडर को सही दिशा में लगाते हैं तो किस्मत बदलते देर नहीं लगती। वास्तु के अनुसार वस्तुओं को व्यवस्थित करने मात्र से ही भाग्य जाग जाते हैं। 

दक्षिण दिशा में भूलकर भी लगाएं :

कैलेंडर को दक्षिण दिशा में लगाने से बचना चाहिए। इस दिशा में लगाने से घर के मुखिया का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता और भाग्य में रुकावटें आती हैं। वास्तु के मुताबिक समय बताने वाली चीजों के लिए दक्षिण दिशा शुभ नहीं मानी गई है।

वास्तु तथा फेंगशुई में घड़ी और कैलेंडर के लिए उत्तर, पूर्व तथा पश्चिम दिशा ठीक बताई गई है। सबसे ज्यादा जरूरी है कि कैलेंडर में जानवर या उदास चेहरे वाली फोटो न हों। ऐसे पोस्टर तथा फोटोज भी घर में नहीं लगाने चाहिए। इनसे घर में नकारात्मक उर्जा उत्पन्न होती है। घर में क्लेश का वातावरण बनता है।

खिड़की और दरवाजों से रखें दूर :

बहुत से घरों में दरवाजों के पीछे या खिड़कियों के पास वाली खूंटी पर ही कैलेंडर या घड़ी लगा दी जाती है। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों को बीमारी से झूझना पड़ सकता है।  



Comments