उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश व प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

 


लखनऊ, दिनांक 03 नवम्बर 2021। उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश व प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होने अपने शुभकामना सन्देश में कहा है कि यह त्योहार सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि व शांन्ति लाये।

दीपावली के पावन अवसर पर श्री मौर्य ने देश व प्रदेश वासियों से अपील की है कि वह मिट्टी के दीप जलाएं और स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग कर आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनायें।



Comments