इण्टरनेशनल ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्र ने गोल्ड मेडल अर्जित कर बनाया कीर्तिमान

 


लखनऊ, 12 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के कक्षा-3 के मेधावी छात्र रिशान हल्दर ने साइंस ओलम्पियाड फाउण्डेशन, हरियाणा के तत्वावधान में आयोजित इण्टरनेशनल जनरल नॉलेज ओलम्पियाड में गोल्ड मेडल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस प्रतिष्ठित ओलम्पियाड में अनेक देशों के छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिसमें सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के इस मेधावी छात्र ने विभिन्न विषयों के उत्कृष्ण ज्ञान, देश-दुनिया की नवीनतम जानकारियां, तार्किक क्षमता एवं मेधात्व का शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल अर्जित किया। ओलम्पियाड के आयोजकों ने रिशान की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए मैडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इस मेधावी छात्र को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क ने बताया कि सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है, जिसके कारण सी.एम.एस. के मेधावी छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अधिकाधिक पुरस्कार अर्जित कर प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।

(हरि ओम शर्मा)

मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ। 



Comments