लखनऊ मंडल : स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगॉठ के उपलक्ष्य में हुआ वर्चुअल सेमिनार का आयोजन

 


लखनऊ 27 अक्टूबर 2021। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगॉठ के उपलक्ष्य में पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में दिनांक 26 अक्टूबर 2021 से 01 नवम्बर 2021 के मध्य ‘‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2021’’ का आयोजन किया जा रहा है।   

इस परिप्रेक्ष्य में आज पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य सतर्कता अधिकारी एवं वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक श्री डी.के. सिंह की अध्यक्षता में एक वर्चुअल सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आरम्भ में मुख्य सतर्कता अधिकारी ने अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (प्रशासन) श्री राघवेन्द्र कुमार एवं मण्डल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ’नागरिक सत्यनिष्ठा शपथ’ दिलाई।

रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री डी.के.सिंह ने कहा कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाने का मुख्य उददेश्य सभी सरकारी और पीएसयू एवं अन्य संस्थानों के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके ग्राहको और आम नागरिकों में भी भ्रष्टाचार को रोकने, पारदर्शिता, जवाबदेही, कार्य कुशलता और नियमों के सही-सही पालन को बढ़ाने और विवेकाधिकार के इस्तेमाल को कम से कम करने जैसे भ्रष्टाचार निरोधक उपायों को प्रोत्साहित करने लिए जागरूकता पैदा करना है। उन्होने सभी कर्मियों को दैनिक कार्यो में पारदर्शिता एवं ईमानदारी बरतने की सलाह दी। जिसका पालन न करने पर परिणाम स्वरूप पकड़े जाने पर भ्रष्टाचार का दुष्परिणाम न केवल स्वय अपितु उसके परिवार को भी भोगने पड़ते है।

इसके पश्चात पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से उपमुख्य सर्तकता अधिकारी (इंजी0) श्री भारत भूषण, उपमुख्य सर्तकता अधिकारी (यातायात) श्री जे.पी.सिंह, उपमुख्य सर्तकता अधिकारी (विद्युत) श्री सागर, उपमुख्य सर्तकता अधिकारी (यॉत्रिक) श्री ए.पी.पाण्डेय, उपमुख्य सर्तकता अधिकारी (भण्डार) श्री अजीत सिंह, उपमुख्य सर्तकता अधिकारी (सि.दू.ई) श्री वैभव श्रीवास्तव तथा उपमुख्य सर्तकता अधिकारी (लेखा) श्री जय प्रकाश द्वारा सतर्कता निवारक जॉच के दौरान पकड़े गये केसों के बारे में बताया तथा दैनिक कार्य के दौरान बोर्ड द्वारा तय किये गये मानकांे, समय-समय पर दिए गये सतर्कता निदेर्शों के अनुपालन किये जाने का सुझाव दिया।

अन्त में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (प्रशासन) श्री राघवेन्द्र कुमार ने कहा कि अगर व्यक्ति अपने सामने होने वाले भ्रष्टाचार के प्रति सजग रहे तो भ्रष्ट सेवाओं में प्रत्यक्ष एव परोक्ष रूप से शामिल लोगों के व्यवहार में अधिक पारदर्शिता लायी जा सकती हैं तथा अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रभावी एवं पारदर्शी व्यवस्था स्थापित की जा सकती है, जिससे उपभोक्ताओं को संतुष्टि प्राप्त हो सके। भ्रष्टाचार के विरूद्ध हम सभी को उच्च स्तर तक अपनी आवाज उठानी चाहिए।

सेमिनार में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक संजय श्रीवास्तव, वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी मनोज कुमार, वरिष्ठ मण्डल वित्त प्रबन्धक श्री रत्नेश कुमार सिंह, वरिष्ठ मण्डल यॉत्रिक इंजीनियर (समाडि) रणविजय प्रताप, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर (प्रथम) विनीत कुमार, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर (तृतीय) विपिन कुमार यादव, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक/सा0 श्री अमिताभ कुमार एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।



                                           

Comments