लखनऊ मंडल के सभी स्टेशनों पर पर ‘स्वच्छ नीर दिवस’ मनाया गया

 





लखनऊ 26 सितम्बर 2021: सम्पूर्ण भारतीय रेल पर 16 सितम्बर 2021 से 02 अक्टूबर 2021 तक ‘स्वच्छता पखवाड़ा’-2021 मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज मण्डल के सभी स्टेशनों पर पर ‘स्वच्छ नीर दिवस’ मनाया गया। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ की मण्डल रेल प्रबन्धक डा0 मोनिका अग्निहोत्री के मार्गदर्शन में वृहद स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। 

जिसके अन्तर्गत लखनऊ जं0, लखनऊ सिटी, गोरखपुर जं0, गोंडा, मनकापुर, बस्ती, खलीलाबाद, ऐशबाग, लखीमपुर, सीतापुर, खलीलाबाद एवं बादशाहनगर पर नामित अधिकारियों, स्टेशन अधीक्षकों एवं संबंधित सुपरवाईजरों की देखरेख में मण्डल के स्टेशनों पर जल आपूर्ति के स्रोत एवं पीने के पानी के बूथ आदि की सघन जांच की गई। 

रेलवे कार्यालयों, कॉलोनियों, हॉस्पिटल, हेल्थ यूनिट एवं स्कूलों में वाटर कूलर, पानी की टंकी, वाटर फिल्टर मशीन आदि की सफाई की गयी तथा लीकेज पाइपों की जाॅच कर जल निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की गयी। पेयजल की जांच हेतु सैंपल भी एकत्रित किये गए तथा जल आपूर्ति के स्तर में पायी गयी कमियों को दूर करने के लिये संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिया गया।  

आम जनमानस में सफाई संबंधी जागरुकता के प्रचार-प्रसार की दृष्टि से स्टेशनों पर सेनीटेशन पर आधारित फिल्में एवं ‘जिंगल्स’ के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। रेलवे परिसर को स्वच्छ रखने में रेलवे प्रशासन को अपना सहयोग प्रदान करें।

                                                  जन संपर्क अधिकारी

                                                  पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ




Comments