कब से शुरू हो रही शारदीय नवरात्रि, किस दिन किस देवी की पूजा, कलश स्थापना का मुहूर्त, कब है दशहरा


इन दिनों में देवी पृथ्वी पर आती हैं और अपने भक्तों के दुख हर लेती हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

हर साल शारदीय नवरात्रि का आरंभ आश्विन मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि से होता है. इसके बाद अगले 9 दिनों तक देवी दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है. मान्यता है कि इन दिनों में देवी पृथ्वी पर आती हैं और अपने भक्तों के दुख हर लेती हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

कब से शुरू होंगे शारदीय नवरात्रि - 

इस साल शारदीय नवरात्रि का आरंभ 07 अक्टूबर, गुरुवार से होगा. कलश स्थापना या घटस्थापना इसी दिन की जाएगी. पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है.

घटस्थापना शुभ मुहूर्त - 

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 07 अक्टूबर को सुबह 06:17 बजे से 07:07 बजे के मध्य का होगा.

नवरात्रि का पहला दिन : 07 अक्टूबर, गुरुवार, मां शैलपुत्री की पूजा

नवरात्रि का दूसरा दिन : 08 अक्टूबर, शुक्रवार, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

नवरात्रि का तीसरा दिन : 09 अक्टूबर, शनिवार, मां चंद्रघंटा पूजा व मां कुष्मांडा पूजा

नवरात्रि का चौथा दिन : 10 अक्टूबर, रविवार, मां स्कंदमाता की पूजा

नवरात्रि का पांचवा दिन : 11 अक्टूबर, सोमवार, मां कात्यायनी की पूजा

नवरात्रि का छठा दिन : 12 अक्टूबर, मंगलवार, मां कालरात्रि की पूजा

नवरात्रि का सातवां दिन : 13 अक्टूबर, बुधवार, दुर्गा अष्टमी, कन्या पूजन, मां महागौरी की पूजा

नवरात्रि का आठवां दिन : 14 अक्टूबर, गुरुवार, महानवमी एवं हवन, कन्या पूजन

नवरात्रि का दसवां दिन : 15 अक्टूबर, शुक्रवार, नवरात्रि व्रत का पारण, दशहरा

इस साल दशहरा का पर्व 15 अक्टूबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा. नवरात्रि व्रत का पारण भी इसी दिन ही होगा.




Comments