बलिया : उप्र के प्रथम मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर किया याद



बलिया: उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य राजस्व अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात वहां मौजूद सभी प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने पंत जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको याद किया। सिटी मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी राजेश यादव, मोती लाल यादव, सीमा पांडे, संतलाल, प्रशासनिक अधिकारी अश्विनी तिवारी, कौशल उपाध्याय, संजय भारती समेत समस्त कलेक्ट्रेट स्टाफ मौजूद थे।




Post a Comment

0 Comments