बलिया : इंडियन रेड क्रास सोसायटी बलिया ईकाई द्वारा जिला कारागार में हाईजिन किट वितरण

 



    
             

बलिया। रेड क्रास सोसायटी बलिया द्वारा मंगलवार को जिला कारागार बलिया में 62 महिला बंदियों तथा 15 महिला जेल कर्मचारियों को हाईजिन किट, मास्क, मच्छरदानी तथा तौलिया एवं 1012 पुरुष बंदियों व पुरुष जेल कर्मचारियों में मास्क, साबुन तथा महिला बंदियों के छोटे-छोटे बच्चों को खिलौने, चाकलेट व कपड़े का वितरण मुख्य चिकित्साधिकारी/उपाध्यक्ष रेड क्रास सोसायटी डॉ तन्मय क्कड़ व जिला जेल अधीक्षक श्री लाल रत्नाकर सिंह द्वारा किया गया। संचालन रेड क्रास सोसायटी के जिला समन्वयक शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। श्री पाण्डेय ने सभी लोगों का परिचय कराते हुए रेड क्रास सोसायटी के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह संस्था मानवता के लिए काम करती है। हर संभव प्रयास रहता है कि जरुरतमंदों तक सहायता पहुंच सकें। आपदा प्रबंधन पर भी यह संस्था काम करती है।                  

मुख्य चिकित्साधिकारी ने रेड क्रास सोसायटी की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था निरंतर पिछले कोविड काल से ही बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है, जरुरतमंदों तक हर सामान पहुंच सके इसके लिए संस्था निरंतर प्रयास कर रही है।   

श्री सुनील कुमार सिंह डिप्टी जेलर ने रेड क्रास सोसायटी की सराहना करते हुए कहा कि यह एक बहुत ही अच्छी पहल है। पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी संस्था ने जेल कैदियों एवं जेल कर्मचारियों के लिए अच्छा कार्य किया है जिसकी जितनी तारीफ की जाए कम है, उन्होंने सफाई से संबंधित बातें महिलाओं को बताई, साथ ही साथ उसे अमल में लाने को कहा। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विजय कुमार यादव ने कोविड से संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। जिला जेल अधीक्षक श्री लाल रत्नाकर सिंह ने रेड क्रास सोसायटी की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संस्था विश्व स्तर की संस्था है जिसकी लगभग सभी देशों में शाखाएं हैं। यह संस्था मानवता एवं आपदा पर बहुत ही अच्छा कार्य करती है। जेल अधीक्षक ने बताया कि जो किट वितरण किया गया है उसमें उन्हें बहुत सारे सामान दिए गए हैं जो उनकी जरूरत से संबंधित हैं। उसका सही तरीके से इस्तेमाल करें एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखें, महिलाएं परिवार की सबसे बड़ी कड़ी होती हैं। अगर महिलाएं  स्वस्थ रहेंगी तो परिवार भी स्वस्थ रहेगा और परिवार स्वस्थ रहेगा तो समाज,राज्य और राष्ट्र भी स्वस्थ रहेगा।      

सभा का समापन जेलर श्री राजेन्द्र  सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर रेड क्रास सोसायटी से डॉ. पंकज ओझा सचिव, विजय कुमार शर्मा उप- सभापति, विनय श्रीवास्तव, दिनेश कुशवाहा, अमरनाथ वर्मा, विश्राम, मंटू आदि अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



Comments