महाप्रबन्धक श्री विनय कुमार त्रिपाठी पूर्वोत्तर रेलवे की एथलीट प्रियंका गोस्वामी को उनके प्रदर्शन के लिये दी बधाई


गोरखपुर 17 अगस्त, 2021: पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक एवं पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) के संरक्षक श्री विनय कुमार त्रिपाठी ने टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली पूर्वोत्तर रेलवे की एथलीट प्रियंका गोस्वामी को उनके प्रदर्शन के लिये बधाई देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। श्री त्रिपाठी ने कहा कि प्रियंका गोस्वामी खेल जगत की सम्भावनाओं से युक्त प्रतिभावान खिलाड़ी हैं तथा भविष्य में निश्चित रूप से वे पूर्वोत्तर रेलवे, भारतीय रेल तथा राष्ट्र का नाम अपने उल्लेखनीय प्रदर्शन से पूरे विश्व में रोशन करेंगी। ज्ञातव्य है कि प्रियंका गोस्वामी आज 17 अगस्त, 2021 को महाप्रबन्धक श्री विनय कुमार त्रिपाठी से मिलकर नरसा द्वारा उन्हें खेल सम्बन्धी उपलब्ध कराई जा रहीं सुविधाओं एवं उन्नत प्रषिक्षण के प्रति आभार व्यक्त करने आयी थीं। इस अवसर पर नरसा के अध्यक्ष एवं मुख्य कारखाना प्रबन्धक/यांत्रिक कारखाना श्री योगेष मोहन, महासचिव एवं मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री पंकज कुमार सिंह, क्रिकेट सचिव एवं महाप्रबन्धक के सचिव श्री डी.के.खरे, सचिव/क्रास कंट्री एवं वरिष्ठ सतर्कता अधिकारी/यातायात श्री अमित कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष तथा वरिष्ठ सतर्कता अधिकारी/लेखा श्री जयप्रकाश एवं सहायक क्रीड़ाधिकारी तथा भारतीय कुष्ती टीम के कोच श्री चन्द्र विजय सिंह आदि उपस्थित थे। 

ज्ञातव्य है कि प्रियंका गोस्वामी 20 किमी. वाक (तेज चाल) की उदीयमान खिलाड़ी हैं। इन्होंने रांची में आयोजित इण्टरनेशनल वाक चैम्पियनशिप-2021 में मात्र 1 घंटा 28 मिनट एवं 45 सेकेण्ड का समय लेकर पहला स्थान प्राप्त किया तथा टोक्यो ओलम्पिक के लिये क्वालीफाई की। टोक्यो ओलम्पिक में भाग ले रहे 60 खिलाड़ियों में से आपने 17वां स्थान प्राप्त किया । प्रियंका गोस्वामी ने यह दूरी 1 घंटे 32 मिनट एवं 36 सेकेण्ड में पूरी की। प्रियंका गोस्वामी के अनुसार प्रतिकूल मौसम ने उनके प्रदर्षन को प्रभावित किया । 

भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने की अपनी प्रतिबद्वता को दोहराते हुये प्रियंका गोस्वामी ने अपने कोच श्री विनोद पोखरियाल के प्रति आभार व्यक्त किया, जिनके कुशल निर्देशन में उनका प्रदर्शन निरन्तर सुधर रहा है। उल्लेखनीय है कि श्री विनोद पोखरियाल पूर्वोत्तर रेलवे एवं भारतीय रेलवे के एथलेटिक एवं क्रास कंट्री टीम के कोच हैं। प्रियंका गोस्वामी अगले वर्ष 2022 में अनेक अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिस्र्पाधाओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी, जिनमें एशियन गेम्स (चीन), कामन वेल्थ गेम्स (ग्रेट ब्रिटेन) तथा वल्र्ड चैम्पियनशिप (अमेरिका) प्रमुख हैं।   

(पंकज कुमार सिंह)

 मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

सम्पादक/ब्यूरो प्रमुख, गोरखपुर।




                                                  

                                                              




Comments