रिटायर इंस्पेक्टर ने 13 साल की लड़की से किया रेप, हुआ गिरफ्तार


यूपी के कानपुर के चकेरी में रिटायर इंस्पेक्टर ने 13 साल की किशोरी से रेप किया। एफआईआर दर्ज कर चकेरी पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी का पिता इंस्पेक्टर के घर का केयरटेकर है।

मूलरूप से प्रयागराज निवासी दिनेश चंद्र त्रिपाठी चकेरी में इंस्पेक्टर थे तभी फ्रेंड्स कॉलोनी में घर बनवाया था। इसकी देखरेख का जिम्मा महराजपुर निवासी कैटरिंग कारीगर को सौंपा था। वह मकान में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता है। पीड़ित की पत्नी टिफिन सर्विस चलाती है। पूर्व इंस्पेक्टर दिनेश त्रिपाठी प्रयागराज में अपने परिवार के साथ रहता है लेकिन बीच-बीच में चकेरी वाले मकान में आता है। पीड़ित ने बताया तीन दिन पहले वह मकान में आकर रह रहा था। रविवार रात को 13 साल की बेटी और 17 वर्षीय बेटा दिनेश त्रिपाठी के साथ कमरे में टीवी देख रहे थे। रात होने पर बेटा सोने के लिए आ गया। बेटी टीवी देखती रही। काफी समय तक जब बेटी नहीं लौटी तो उन्होंने कमरे में जाकर देखा। वहां दिनेश त्रिपाठी बेटी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थे। पकड़े जाने पर दिनेश त्रिपाठी पीड़ित से शिकायत न करने का दबाव बनाता रहा। इसके बावजूद पीड़ित ने सोमवार को चकेरी थाने में तहरीर दी। चकेरी इंस्पेक्टर अमित तोमर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा में मामला दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

डीसीपी पूर्वी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि रेप और पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज कर आरोपित रिटायर इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल कराने के बाद पीड़िता का कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा। आरोपी को भी कोर्ट में पेश किया जाएगा।




Comments