लखनऊ: 07 अगस्त 2021। उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में जनपद अयोध्या में अयोध्या-अकबरपुर-बसखारी मार्ग के प्रस्तावित मया बाजार 04 लेन बाईपास (लम्बाई 3.00 किमी0) के निर्माण हेतु रू0 60 करोड़ 70 लाख 96 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति उ0प्र0 शासन द्वारा प्रदान कर दी गयी है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में कार्य की लागत के सापेक्ष रू0 15 करोड़ की धनराशि आवंटित की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।
जारी शासनादेश में कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता की जिम्मेदारी हेतु सम्बन्धित मुख्य अभियन्ता को निर्देशित किया गया है, साथ ही कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के भी निर्देश दिये गये हैं।
उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश दिये हैं कि इस कार्य में वित्तीय नियमों का अक्षरसः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय तथा जारी शासनादेशों में उल्लिखित दिशा-निर्देशों का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाय।
सम्पर्क सूत्र-बी0एल0 यादव, सूचना अधिकारी।
0 Comments