बलिया : सपा नेता मनोज सिंह को मातृशोक

 


-लखनऊ के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

-24 मई को बैरिया (बलिया) में बिगड़ी थी हालत

बलिया : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता बैरिया विधानसभा के नेता मनोज सिंह को मातृशोक हुआ है। उनकी माताजी ने लखनऊ के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे 25 मई से लखनऊ के अस्पताल में भर्ती थीं। 24 मई को उनकी तबियत अचानक खराब हो गयी थी और उन्हें एंबुलेंस से लखनऊ ले जाया गया था। लखनऊ में शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार होगा।

सपा नेता मनोज सिंह अपनी माता जी गुलाबो देवी पत्नी स्व. रामपुकार सिंह की तबीयत को लेकर काफी परेशान थे। लखनऊ में ही दिल्ली से चिकित्सकों से इलाज चल रहा था। माताजी की खराब होता देख सपा नेता ने उन्हें गोदाम दिया था। मनोज सिंह की माता जी का अंतिम संस्कार शुक्रवार को लखनऊ में ही किया गया। अंतिम संस्कार के बाद मनोज सिंह अस्थि कलश लेकर हरिद्वार, उनके ज्येष्ठ पुत्र सचिन सिंह प्रयागराज और कौशल सिंह वाराणसी के लिए रवाना हो गए। अस्थि विसर्जन के बाद सभी बैरिया पहुचेंगे।



Comments