लखनऊ मण्डल के स्टेशनों पर कोरोना से बचाव हेतु बिना मास्क, स्टेशनों पर गन्दगी फैलाने, एवं बिना टिकट रेल यात्रियों के विरूद्व चलाया गया जांच अभियान



लखनऊ 29 जुलाई 2021। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल की मण्डल रेल प्रबंधक डा0 मोनिका अग्निहोत्री के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक श्री अम्बर प्रताप सिंह के दिशा निर्देश पर लखनऊ मण्डल के स्टेशनों पर कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु बिना मास्क पाये जाने वाले, स्टेशनों पर गन्दगी फैलाने वाले एवं बिना टिकट रेल यात्रियों के विरूद्व वाणिज्य विभाग एवं रेलवे सुरक्षा बल द्वारा संयुक्त जांच अभियान चलाया जा रहा है। 

मण्डल में दिनांक 21 जुलाई 2021 से 28 जुलाई 2021 तक चलाये गये इस अभियान में विभिन्न स्टेशनों पर 206 व्यक्तियों से बिना मास्क पाये जाने पर जुर्माने के रूप में रू. 20600/- वसूले गये तथा स्टेशन पर गन्दगी फैलाने वाले पर 09 व्यक्तियों से रू. 900/- वसूले गये तथा मण्डल के सभी प्रखण्डों पर जॉच के दौरान बिना टिकट यात्रा के 20,224 मामले पकड़े गये। जिससे 1,52,38,247/- (एक करोड़ बावन लाख अड़तीस हजार दो सौ सैतालीस) का जुर्माना वसूला गया।

इस सघन जॉच अभियान के दौरान कुल 20,436 मामले पकडे गये, जिनसे कुल रूपये 1,52,59,749 (एक करोड़ बावन लाख उनसठ हजार सात सौ उनचास) मात्र का जुर्माना वसूलकर रेलवे राजस्व में जमा कराया गया। 

विदित हो कि ट्रेनों में तथा स्टेशन परिसरों में मास्क लगाना अनिवार्य है। मास्क नहीं लगाने पर जुर्माना लगाये जाने का प्रावधान है।

रेलवे प्रशासन द्वारा कोविड संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु, यात्रियों को जागरूक करने हेतु मास्क लगाने, सुरक्षित दूरी का पालन करने एवं हाथ की स्वच्छता का ध्यान रखने के सम्बन्ध में तथा स्टेशन पर गंदगी न करने हेतु जागरूकता संदेश जन उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से प्रसारित कराये जा रहे है।

                                                महेश गुप्ता 

                                         जन संपर्क अधिकारी 

                                          पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ




Comments