पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख्य मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक ने आज बादशाहनगर स्टेशन तथा गोमतीनगर स्टेशन का किया निरीक्षण





लखनऊ 29 जुलाई 2021। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख्य मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक, श्री एस॰सी॰ प्रसाद ने आज लखनऊ मण्डल में वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक, श्री अम्बर प्रताप सिंह एवं अन्य वाणिज्य अधिकारियों की उपस्थिति में यात्री सुविधाओं के विकास के सम्बन्ध में बादशाहनगर स्टेशन तथा गोमतीनगर स्टेशन का निरीक्षण किया। 

अपने निरीक्षण के दौरान श्री प्रसाद ने बादशाहनगर रेलवे स्टेशन पर मुख्य प्रवेश द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया खान-पान स्टाल, बुकिंग व आरक्षण कार्यालय, स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, स्टेशन पर साफ-सफाई, जल व्यवस्था को देखा तथा सेकेण्ड एण्ट्री पर सर्कुलेटिंग एरिया व प्लेटफार्म एवं विभिन्न उन्नत यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा उन्होने बादशाहनगर स्टेशन की सेकेण्ड इन्ट्री को शीध्र ही क्रियाशील (Functional)  करने तथा स्टेशन परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर करने का निर्देश दिया।  

इसके पश्चात श्री प्रसाद ने गोमतीनगर स्टेशन पर मुख्य प्रवेश द्वार, बुकिंग व आरक्षण कार्यालय तथा प्लेटफार्मो पर यात्री सुविधाओं से सम्बन्धित कार्यो का निरीक्षण किया। उन्होने गोमतीनगर स्टेशन की सेकेण्ड इन्ट्री पर टेªन संचालन के दृष्टिगत यात्री सुविधाओं का विकास कार्य शीघ्र अतिशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। 

इस अवसर पर मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक श्री अनुज सिंह, सहायक वाणिज्य प्रबन्धक प्रथम, श्री एस.के.संखवार, सहायक वाणिज्य प्रबन्धक द्वितीय, श्री जगतारा संगम व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें।                          

                                              महेश गुप्ता

                                         जन संपर्क अधिकारी 

                                          पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ



Comments