यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबियत फिर बिगड़ी, सीएम योगी पहुंचे देखने


लखनऊ। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबियत रविवार को फिर बिगड़ गयी है। शनिवार तक उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा था रविवार को अचानक सांस लेने में परेशानी होने के साथ साथ उनके पेट में दिक्कत पाई गई। उन्हें अभी ऑक्सीजन स्पोर्ट पर रखा गया है। माना जा रहा है कि कोई नया इंफेक्शन हो सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कल्याण सिंह से फिर से मुलाक़ात की है।




Comments