ज्योतिष : बड़े शातिर और चालाक होते हैं ये 4 राशि वाले, अपनी बुद्धि-विवेक से होते हैं बेहद कामयाब


ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियां, 9 ग्रहों की चाल, और 27 नक्षत्रों की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है। 12 राशियों का अपना-अपना स्वभाव होता है। जिस भी ग्रह की जो राशि होती है, उस राशि पर संबंधित ग्रह का असर भी दिखाई देता है। इसी प्रकार जिस व्यक्ति की जो राशि होती है उस व्यक्ति का स्वभाव भी उस राशि के स्वभाव के अनुसार ही होता है। कुछ विशेष राशियों के जातक बेहद चालाक माने जाते हैं। ये अपने विवेक और बौद्धिक कौशल से अपने काम को आसानी से निकलवा लेते हैं। ये अपने बुद्धि विवेक से जीवन में खूब कामयाबी पाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुद्ध ग्रह को तर्कशक्ति और बुद्धि-विवेक का कारक माना जाता है। जिन जातकों की कुंडली में बुध ग्रह मजबूत स्थिति में होता है वे जातक स्वभाविक रूप से बुद्धिमान और बोलने की कला में माहिर होते हैं। आइए जानते हैं किन राशियों के जातक होते हैं चालाक और तेज तर्रार.

मेष राशि : मेष राशि मंगल ग्रह की राशि है। इस राशि के जातक गुस्से वाले होने के साथ-साथ तेज बुद्धि के होते हैं। मेष राशि वाले अपने नियम कायदों को चलाते हैं। ये दुनिया को अपने पीछे चलाना चाहते हैं। ये जातक अपने बुद्धि-विवेक से दूसरों को प्रभावित करने में सफल होते हैं। इनकी बातों में लोग आंख बंद करके भरोसा कर लेते हैं। इनमें आत्म-विश्वास और संयम सबसे ज्यादा होता है।

सिंह राशि : सिंह राशि के जातक तेज और शातिर दिमाग वाले होते हैं। इनके बोलने अंदाज में इतना आकर्षण और विश्वास होता है कि सामने वाला इंसान इनसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाता है। सामने वाले को अपनी बातों में फंसाना भली भांती आता है। इस राशि के लोग दूसरों को अपने विवेक और बौद्धिक कौशल से प्रभावित करते हैं।

कन्या राशि : कन्या राशि के जातक बाचाल होने के साथ-साथ बुद्धिमान होते हैं। कन्या राशि वाले जातक बुध ग्रह से प्रभावित होते हैं। इनमें गजब की तार्किक शक्ति होती है। ये अपनी बातों और बौद्धिक कौशल से अपने काम प्यार से निकलवा लेते हैं। ये लोग हर मुश्किल और हर परेशानी को बड़ी समझदारी से संभाल लेते हैं। 

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के जातक निडर स्वभाव के होते हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने की गजब की क्वालिटी होती है। तेज दिमाग होने के कारण ये आसानी से अपने काम को निकलवा लेते हैं। तेज दिमाग के साथ-साथ इनके अंदर गजब का साहस होता है। यही वजह है कि वृश्चिक राशि के जातक सक्सेसफुल होते हैं।

साभार- अमर उजाला










Comments