राज्य सड़क निधि से बलिया सहित 149 मार्गों के चालू कार्य के लिए रु० 93 करोड़ 52 लाख 53 हजार की धनराशि का किया गया आवंटन


लखनऊः 22 जुलाई 2021 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा राज्य सड़क निधि से प्रदेश विभिन्न  जिलों के 149 मार्गों के  चालू कार्यों हेतु रू० 93 करोड़ 52 लाख 53 हजार  की धनराशि अवमुक्त किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस संबंध में आवश्यक शासनादेश उत्तर प्रदेश शासन, लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।  

इन जनपदों में वाराणसी, मथुरा, बिजनौर, उन्नाव, चित्रकूट, बलिया, कानपुर नगर, मथुरा, कुशीनगर, संभल, फतेहपुर, बहराइच, गोंडा, लखनऊ, रायबरेली, प्रयागराज एवं सिद्धार्थनगर सम्मिलित हैं। जारी शासनादेश में कार्यों को विसिष्टियों के अनुरूप पूर्ण कराते हुए, उपयोगिता प्रमाण पत्र शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं  कि कार्यों को निर्धारित एवं अनुमोदित मानकों में  विशिष्टियो के अनुरूप संपादित कराया जाए ताकि उच्चगुणवत्ता सुनिश्चित हो सके

 बी एल यादव 

सूचना अधिकारी। 



Comments