भाजपा के पुलिस प्रशासन व अधिकारियों के बल पर जिला पंचायत अध्यक्ष का पर्चा दाखिल रोकना सरेआम लोकतंत्र की हत्या करना है : मारुफ अंसारी


सलेमपुर। सपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक नवलपुर कैंप कार्यालय पर हुआ बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष पद का नामांकन पुलिस प्रशासन व आला अधिकारियों के बल पर प्रदेश के कई जिलों में भाजपा सरकार के इशारे पर रोकने का काम किया गया। यह बहुत ही निन्दनीय है

बैठक को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव मारूफ अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस व अधिकारी लोकतंत्र की सरेआम हत्या कर रहे हैं सुबह के मुख्यमंत्री योगी जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में बड़े पैमाने पर सपा अध्यक्षो के जीत को पहले ही भाप गए हैं इसी लिए सपाई यो पर प्रदेश में जगह जगह लाठीचार्ज किया गया और नेताओं को जेल में बंद किया गया जो बहुत ही निन्दनीय है।

श्री मारूफ अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नसीहत देते हुए कहा कि भाजपा सरकार को विधेयक ला कर पंचावटी राज एक्ट में संसोधन कर के सीधे जानता से मतदान कराए। जानता भाजपा के लोगों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगी। 

जिस तरह जनप्रतिनिधियों पर लाठीचार्ज किया गया यह हिटलर साही को दर्शाता है प्रदेश मेंपर्चा दाखिला के दौरान घिनौनी कृत प्रशासन के लोगों के द्वारा किया गया है यह लोकतंत्र की हत्या है।

इसका जवाब जनता 2022 के चुनाव मे भाजपा को सत्ता से बहार कर के और श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बना कर देगी। मुख्य रूप से जावेद खान, अभिनव यादव, दीपक गुप्ता, रोहित यादव, संजय यादव डब्लू, नसरुद्दीन खान, फैसल जोगिंदर, व सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments