बलिया। भारतीय जनता पार्टी की जिला पंचायत अध्यक्ष की अधीकृत प्रत्याशी सुप्रीया चौधरी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में अपना नमांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सुबह दस बजे से नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, विनोद राय, मंत्रीद्वय उपेंद्र तिवारी, आनंद स्वरूप शुक्ल, सुरेन्द्र सिंह, संजय यादव, धनन्जय कन्नौजिया समेत सैकड़ो कार्यकर्ताओं के बीच सुप्रीया चौधरी का पार्टी कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। इसके सभी जनप्रतिनिधियों के साथ श्रीमती चौधरी कलेक्ट्रेट पहुची जहां उन्होंने निर्वाचन अधिकारी के सामने पर्चा दाखिल किया।
इस मौके पर विनोद शंकर दूबे, विजय बहादुर सिंह, अक्षयलाल यादव, शंकर दानी वर्मा, विजय यादव, प्रदीप सिंह, संजय मिश्रा, सुरेन्द्र सिंह, अमिताभ उपाध्याय, रामजी सिंह, नागेंद्र पाण्डेय, शिवदयाल चौधरी, अरुण सिंह,अशोक यादव, पंकज सिंह, सत्येंद्र सिंह, सतबीर सिंह, दीलिप गुप्ता, प्रमोद सिंह, सितांशु गुप्ता, राजेश सिंह, संतोष सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
0 Comments