भारत सरकार सेनानियों को प्रदान करे राष्ट्रीय सम्मान : विशम्भर प्रसाद निषाद
जेपी आन्दोलन के जिन्दा दस्तावेज हैं लोकतंत्र सेनानी : ओमप्रकाश सिंह
सपा सरकार में बिना कहे बढ़ेगी सेनानियों की सम्मान राशि : अरविन्द सिंह गोप
लोहिया की सप्तक्रान्ति ही जेपी की सम्पूर्ण क्रान्ति है : राजनाथ शर्मा
कम से कम एक दुखी की मदद जरूर करें : धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव
बाराबंकी। नेता प्रतिपक्ष उत्तर प्रदेश राम गोविन्द चैधरी ने कहा है कि जिस दिन उत्तर प्रदेश की बागडोर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथ होगी, उसी दिन लोकतंत्र सेनानियों को मिलने वाली सम्मान राशि मध्य प्रदेश सरकार से अधिक कर दी जाएगी। मालूम हो कि इस समय मध्य प्रदेश में सम्मान राशि पच्चीस हजार रूपए प्रतिमाह है।
शुक्रवार को गांधी भवन, देवा रोड, बाराबंकी के सभागार में आयोजित लोकतंत्र सेनानी गौरव सम्मान 2021 में बतौर मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि 1974 का जे.पी. आन्दोलन महंगाई और भ्रष्टाचार के विरूद्ध शुरू हुआ था जो आपातकाल की समाप्ति तक चला। उन्होंने कहा कि वर्तमान में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। पूरे देश में अघोषित आपातकाल है। लोकतंत्र सेनानियों की जिम्मेदारी है कि वह महंगाई, भ्रष्टाचार और अघोषित आपातकाल के खिलाफ लड़ाई शुरू करें। लोकतन्त्र सेनानी सर्वश्री राजनाथ शर्मा, रामसेवक यादव, डाॅ राजाराम वर्मा, नरेश शर्मा, सत्यप्रकाश आर्य, मुस्तफा हुसैन और बेचई यादव को लोकतंत्र सेनानी गौरव सम्मान 2021 से विभूषित करते हुए उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी आप लोगो की तरफ बड़ी आशा पूर्ण दृष्टि से देख रही है। इसलिए आप लोग किसी व्यक्ति के लिए नहीं, किसी दल के लिए नहीं, सिर्फ देश के लिए महंगाई, भ्रष्टाचार और अघोषित आपातकाल के खिलाफ लड़ाई तुरंत शुरू कर दें।
नेता प्रतिपक्ष उप्र रामगोविन्द चौधरी ने बाबू कुंवर सिंह और लोकनायक जयप्रकाश नाराण का उदाहरण देते हुए कहा कि अपनी उम्र को मत देखिए। देश की रक्षा के लिए बाबू कुँवर सिंह और जेपी बाबू की तरह महंगाई, भष्टाचार मिटाने, अघोषित आपातकाल हटाने के लिए 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएं। मेरा जुबान दे रहा हूँ कि जिस दिन मननीय अखिलेश यादव की सरकार बनेगी, उसी दिन से आपकी सम्मान राशि पच्चीस हजार रूपए से अधिक होगी।
समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, सांसद विशम्भर प्रसाद निषाद ने कहा कि भारत सरकार भी लोकतंत्र सेनानियों को राष्ट्रीय पहचान और सम्मान राशि प्रदान करे। बतौर विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों के त्याग का कोई मूल्य नहीं है। समाजवादी पार्टी आप सेनानियों को लोकतंत्र का जिन्दा दस्तावेज मानती है। इसलिए हम आप के साथ जीवित जिन्दा दस्तावेज को सिर पर ताज की तरह से रखते है और आगे भी रखेंगे।
पूर्व मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने कहा कि माननीय मुलायम सिंह यादव ने अपनी सरकार में लोकतंत्र सेनानियों को पहचान और सम्मान राशि मंजूर की। अखिलेश यादव की सरकार ने उसे कानून का रूप दिया। 2022 में फिर अखिलेश यादव की सरकार बनेगी तो आपकी सम्मान राशि बिना कहे मध्य प्रदेश से अधिक होगी।
सम्मेलन का उद्घाटन वयोवृद्ध गांधीवादी चिन्तक राजनाथ शर्मा ने किया और कहा कि लोहिया की सप्तक्रान्ति ही जेपी की सम्पूर्ण क्रान्ति है। इसे अमली जामा पहनाना ही हम लोगों का दायित्व है। इसके लिए हम लोगों को हर सम्भव प्रयास करना चाहिए।
लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति के संयोजक धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ने कहा कि अपनी सम्मान राशि का एक हिस्सा किसी दीन दुखी की मदद में खर्च करें और इसकी एक डायरी बनाए।
सम्मेलन की अध्यक्षता लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष रामसेवक यादव ने की और कहा कि जब तक सांस है, लोकतन्त्र की रक्षा के लिए लड़ेंगे। जयप्रकाश नारायण ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार आमिर साबरी, लोकतंत्र सेनानी बेचई यादव, सत्यप्रकाश आर्य आदि ने भी समारोह को सम्बोधित किया। हिन्दी पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष पाटेश्वरी प्रसाद, उमेर किदवई, उमानाथ यादव, दिनेश निषाद, रज़ा हैदर, सरदार राजा सिंह, मृत्युंजय शर्मा, विनय कुमार सिंह ने एक विशाल माला बाराबंकी की तरफ से मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को समर्पित किया। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने कोरोना से सजग रहने और दो गज दूरी - मास्क जरूरी को अपनाने पर बल दिया।
0 Comments