कोरोना काल में हमारे जांबाज रेल कर्मचारियों ने रेल के पहियों को रूकने नही दिया : विनय कुमार त्रिपाठी


रेल मंत्रालय ने पूर्वोत्तर रेलवे को रेल मंत्री राजभाषा शील्ड से  किया पुरस्कृत

गोरखपुर 23 जून, 2021: महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री विनय कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में 23 जून, 2021 को वर्चुअल रूप से क्षेत्रीय रेल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रमुख विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ रेल अधिकारी तथा राजभाषा सम्पर्क अधिकारियों ने वर्चुअल रूप से भाग लिया। 

बैठक की अध्यक्षता करते हुये महाप्रबन्धक श्री त्रिपाठी ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी ने पूरे देेश की कार्यप्रणाली को प्रभावित किया है। इस दौरान हमारे बहुत से रेलकर्मी असमय काल-कवलित हो गये हैं, मैं उनके प्रति अपनी हार्दिक संवेदनायें व्यक्त करता हूँ। ऐसी विषम परिस्थितियों में भी हमारे जांबाज रेल कर्मचारियों ने रेल के पहियों को रूकने नही दिया। दिन-रात अपने त्याग और ड्यूटी को अपना कर्तव्य मानते हुए खाद्य सामग्रियों, दवाओं और आक्सीजन जैसे जीवन उपयोगी जरूरतों को पूरा करने में कोई कमी नहीं रखी। उन्होंने कहा कि राजभाषा के प्रयोग के क्षेत्र में इस बार रेल मंत्रालय ने पूर्वोत्तर रेलवे को रेल मंत्री राजभाषा शील्ड से पुरस्कृत किया है। इसका श्रेय आप सभी के सहयोग को जाता है। निश्चित रूप से यह दौर गत वर्ष की तुलना में अधिक चुनौतियों से भरा था। उन्होंने कहा कि भारत में अनेक भाषायें प्रचलन में हैं परन्तु उनमें हिन्दी का एक विशेष स्थान है, क्योंकि इसे देश का बहुमत समझता है, इसलिए संविधान में हिन्दी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया गया है। अतः केन्द्र सरकार के प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी के लिए राजभाषा के सभी प्रावधानों को मानना न केवल संवैधानिक रूप से आवश्यक है बल्कि ‘क‘ क्षेत्र में होने के नाते हमारी नैतिकता का तकाजा है। 

महाप्रबन्धक ने कहा कि हिन्दी भाषा के प्रयोग के क्षेत्र में हम जिस षिखर पर पहुंच चुके हैं, उसमें कोई गिरावट न आने पाये। आप सभी किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें, सदैव मास्क का प्रयोग, सैनिटाइजेशन और दो गज की दूरी का पालन करें। 

अपने स्वागत सम्बोधन में मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री अरविन्द कुमार पाण्डेय ने महाप्रबन्धक एवं प्रमुख विभागाध्यक्षों का स्वागत करते हुए कहा कि राजभाषा के सर्वाधिक प्रयोग करने के क्षेत्र में पूर्वोत्तर रेलवे को रेल मंत्री राजभाषा शील्ड प्राप्त हुई है। गत वर्ष सभी बैठकें वर्चुअल माध्यम से ही सम्पन्न र्हुइं। राजभाषा सप्ताह के दौरान वर्चुअल माध्यम से ही कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया जिसकी काफी सराहना हुई थी। मुझे विष्वास है कि इसी तरह आप सभी का निरन्तर सहयोग मिलता रहेगा तथा राजभाषा विभाग एवं उनकी पूरी टीम का भरपूर सहयोग हमें प्राप्त होगा। 

अपर महाप्रबन्धक श्री अमित कुमार अग्रवाल ने पूर्वोत्तर रेलवे पर राजभाषा की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि राजभाषा के सर्वाधिक प्रयोग करने के क्षेत्र में इस रेलवे को रेल मंत्री राजभाषा शील्ड प्राप्त होना गौरव की बात है। हमें आगे भी राजभाषा में प्रगति को निरन्तर बनाये रखना है। 

बैठक में पिछले कार्यवृत्त की पुष्टि की गयी। इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ परिचालन प्रबन्धक श्री अनूप कुमार सिंह ने ‘‘परिचालन विभाग में सूचना एवं प्रौद्योगिकी का समावेष‘‘ विषय पर प्रस्तुति दी।

बैठक में उप मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री ओमकार नाथ सिंह ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। राजभाषा अधिकारी श्री ध्रुव कुमार श्रीवास्तव ने पिछली बैठक के कार्यवृत्तों के प्रमुख निर्णयों के अनुपालन स्थिति की तथा रेलवे बोर्ड की संषोधित मानक कार्यसूची के अनुसार चर्चा की। बैठक का संचालन राजभाषा अधिकारी श्री ध्रुव कुमार श्रीवास्तव ने किया। 



                                                                                                                                     

                                                                 

Post a Comment

0 Comments