मौसम विभाग : आने वाले 5 दिनों में दिखेगा मानसून का असर आंधी तूफान व गरज के साथ बारिश की संभावना


मानसून का असर उत्तर प्रदेश में भी दिखने लगा। आने वाले 5 दिनों में मौसम में जबरदस्त परिवर्तन देखने को मिलेगा। तूफान आंधी पानी तूफान के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ बारिश की भी संभावना बताई गई है। तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 29 रहने की संभावना जताई गई है।

इसके साथ ही तूफान और बिजली गिरने की भी जानकारी दी गई है। जबकि 9 जून को भी यही स्थिति बने रहने की संभावना है। तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और 34 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि 10 जून को तापमान 40 और 29 के बीच होने की संभावना है। दिन में आंधी तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना है। जबकि देर रात आंधी आने के साथी गरज के साथ बारिश की संभावना बताई गई है। 11 जून को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भी संभावना है। आंधी तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना बताई गई है। देर रात आंधी के साथ पानी भी गिरने की संभावना है।




Comments