प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिन की शुरुआत सुबह 3 बजे से होती है। सूर्योदय से पहले उठने के बाद नियमित तौर पर योगी आदित्यनाथ 4 से 5 बजे तक योग, ध्यान और प्राणायाम करते हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। संत से राजनेता बनें योगी आदित्यनाथ अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हमेशा भगवा रंग के कपड़ों में दिखाई देने वाले योगी आदित्यनाथ की जिंदगी के बारे में हर कोई जानना चाहता है। 5 जून 1972 में जन्में योगी आदित्यनाथ मार्च 2017 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थें।
इस तरह होती है योगी आदित्यनाथ के दिन की शुरुआत :
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिन की शुरुआत सुबह 3 बजे से होती है। सूर्योदय से पहले उठने के बाद नियमित तौर पर योगी आदित्यनाथ 4 से 5 बजे तक योग, ध्यान और प्राणायाम करते हैं। उनकी योग में गहरी रूचि है।
रोजाना करते हैं पूजा :
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक नेता होने के साथ-साथ संत भी हैं। वह रोजाना स्नान आदि से निवृत्त होकर भगवान की पूजा-अर्चना करते हैं।
शुद्ध शाकाहारी हैं योगी आदित्यनाथ :
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुद्ध शाकाहारी हैं। वह सादा खाने खाते हैं, जिसमें रोटी, चावल, सब्जियां और फल शामिल रहते हैं।
योगी आदित्यनाथ की गौशाला में हैं 500 गाय :
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को पशु-पक्षियों से बेहद लगाव है। कई साल तक गोरखपुर से सांसद रहने के दौरान योगी आदित्यनाथ ने शहर में गौशाला बनाई थी। जहां पर आज 500 गायें रहती हैं। जब भी योगी आदित्यनाथ गोरखपुर जाते हैं, वह गौशाला में जरूर जाते हैं।
गौशाला में सभी गायें देसी नस्ल की हैं। उन्होंने सभी के नाम भी रख रखे हैं। जैसे ही गौशाला पहुंचकर योगी आदित्यनाथ गंगा, गायत्री, गौरी, राधा, सरस्वती आदि नाम लेकर पुकारते हैं, सभी गाय आकर उन्हें घेर लेती हैं। गौशाला में वह गायों की सेवा करते हैं।
इसके अलावा, जब भी योगी आदित्यनाथ गोरखपुर जाते हैं तो वह मठ और मंदिर परिसर में चक्कर लगाते हैं और फिर वहां की साफ-सफाई का जायजा भी लेते हैं। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ही मछलियों को दाना भी खिलाते हैं।
योगी आदित्यनाथ के पास है इतनी संपत्ति :
साल 2017 में हुए चुनावों के दौरान योगी आदित्यनाथ ने हलफनामे में अपनी संपत्ति की जानकारी दी थी। जिसके अनुसार यूपी के सीएम के पास कुल 95 लाख रुपए की संपत्ति है। उनके पास फॉर्च्यूनर और इनोवा दो गाड़ियां हैं। हालांकि, उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है। योगी आदित्यनाथ लखनऊ स्थित सरकारी मुख्यमंत्री आवास में रहते हैं।
साभार- जनसत्ता
0 Comments