मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में 19 साल की लड़की से उसका पिता 3 साल से दुष्कर्म कर रहा था। पिता की इस शर्मनाक हरकत से मानसिक तनाव में चली गई लड़की ने पढ़ाई तक छोड़ दी। आरोपी पत्नी और बेटे के घर से निकलते ही बेटी से मारपीट कर बंधक बनाकर ज्यादती करता था। करीब तीन साल बाद लड़की ने हिम्मत दिखाई और फिर मां को सब कुछ बता दिया। उसके पत्नी ने ही बेटी के साथ ऐशबाग थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 19 वर्षीय युवती मां, पिता और बेटे के साथ ऐशबाग इलाके में रहती है। उसने मां को बताया कि उसके साथ पिता 3 साल से दुष्कर्म कर रहे हैं। इसका पता चलते ही मां ने बेटी को खूब डांट फटकार लगाई। बेटी ने कहा कि मां आपके और भाई के घर से निकलने के बाद उससे गलत हरकत करते हैं। आपको बताने से मना किया था। वह मारते पीटते थे। बेटी की बात सुनने के बाद मां उसे अपने साथ ऐशबाग थाने ले आई और पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
लड़की ने बताया कि मार्च 2018 में एक दिन वह घर में अकेली थी। तभी पापा कहीं से आ गए। उन्होंने गलत हरकत शुरू कर दी। मना करने पर उन्होंने मारपीट की और बंधक बनाकर ज्यादती की। उन्होंने कहा था कि अगर किसी को बताया तो वे उसे जान से मार देंगे। इसी डर से उसने किसी को कुछ नहीं बताया।लड़की ने बताया कि वह जब 16 साल की थी, तब से ही उसके पिता उससे दुष्कर्म कर रहे हैं। वे अक्सर मां और भाई के घर से निकलते ही उससे ज्यादती करते थे।
0 Comments