पुजारी ने अपनी 16 वर्षिय नाबालिग बेटी से किया रेप


हरियाणा के अंबाला जिले में पुलिस ने मंगलवार को एक पुजारी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पुजारी ने अपनी 16 साल की बेटी के साथ रेप किया था। पीड़िता ने आप बीती मंदिर के आस पास रहने वाली महिलाओं को बताई थी जिसके बाद इस जघन्य अपराध का पर्दाफाश हुआ। इसके बाद पीड़िता को गांव के सरपंच के पास ले जाया गया जहां उसने बताया कि उसके पिता ने सुबह करीब ढाई बजे उसके साथ दुष्कर्म किया।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मथुरा का एक व्यक्ति अंबाला जिले के एक गांव में मंदिर में पुजारी है। उसकी पहली पत्नी की शादी के कुछ साल बाद मौत हो गई थी। उसके पास से 3 बेटियां व एक बेटा है। इसके बाद पुजारी ने दूसरी शादी की तो उसका निधन भी कुछ समय पहले हो गया था। इसके बाद पुजारी मंदिर परिसर में ही एक कमरे में अपने बच्चों के साथ रह रहा था।

इस अपराध के बारे में जानने के बाद गांव के सरपंच ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पुजारी के खिलाफ रेप और नाबालिग की भावनाओं को आहत पहुंचाने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। इस बारे में जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया था।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया था। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को रात को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और गांव के मंदिर में पुजारी का काम करता था।

इसके बाद से वह अपनी तीन बेटियों और एक बेटे के साथ मंदिर परिसर में बने एक कमरे में रह रहा है। 10वीं क्लास में पढ़ने वाली बेटी ने अपने पिता के साथ रेप करने के आरोप में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उसे जिला अदालत में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया। पुलिस अभी इस मामले में आगे की जांच कर रही है।





Comments