विदुर नीति से जानिए धन के अलावा और कौन सी चीजें व्यक्ति को बनाती है भाग्यशाली

विदुर नीति अनुसार सुखी जीवन के लिए धन का होना जरूरी है। क्योंकि बिना धन के न सम्मान मिलता है और न ही यश। अपने और परिवार के पालन-पोषण के लिए भी धन का होना आवश्यक है।

विदुर-नीति वास्तव में महाभारत युद्ध से पूर्व युद्ध के परिणामों को लेकर शंकित हस्तिनापुर के महाराज धृतराष्ट्र और विदुर के बीच का संवाद है। विदुर जानते थे कि ये युद्ध विनाशकारी होगा। महात्मा विदुर की नीतियों में जीवन जीने से संबंधित कई महत्वपूर्ण चीजों का ज्ञान हो जाता है। विदुर नीति से जानिए कौन सी 6 चीजें मनुष्य को भाग्यशाली बनाती है।

धन : विदुर नीति अनुसार सुखी जीवन के लिए धन का होना जरूरी है। क्योंकि बिना धन के न सम्मान मिलता है और न ही यश। अपने और परिवार के पालन-पोषण के लिए भी धन का होना आवश्यक है। आज के समय में हर छोटी मोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए धन की आवश्यकता पड़ती है।

स्वास्थ्य : जीवन में सुखी रहने के लिए शरीर का मजबूत होना बहुत जरूरी है। क्योंकि अगर शरीर में कोई रोग होगा तो आप न तो ठीक से खा सकेंगे और न पी सकेंगे। ऐसे में आप जीवन के अनेक सुखों से वंचित रहेंगे। इसलिए शरीर का निरोगी होना बहुत जरूरी है।

सुंदर पत्नी : महात्मा विदुर ने सुंदर पत्नी को तीसरा सुख बताया है। इस नीति अनुसार अगर पत्नी सुंदर होगी तो आपका मन बाहर नहीं भटकेगा और इस स्थिति में किए जाने वाले पापों से आप बच जाएंगे।

मीठा बोलने वाली पत्नी : विदुर नीति अनुसार मीठा यानी सभी से नम्रतापूर्वक बात करने वाली पत्नी परिवार के हर सदस्य को खुश रखेगी। अगर परिवार खुश रहेगा तो आप खुद भी प्रसन्न रहेंगे। यदि पत्नी कटु बोलने वाली होगी तो पति-पत्नी में रोज किसी न किसी बात पर झगड़ा होता रहेगा और जीवन नरक बन जाएगा।

आज्ञाकारी पुत्र : हर कोई अपनी संतान अच्छी चाहता है। संतान यदि गलत रास्ते पर निकल जाए तो इसका दोष माता-पिता को ही दिया जाता है और यदि संतान विद्वान निकले तो इसका सुख भी माता-पिता को ही मिलता है। इसलिए महात्मा विदुर ने कहा है कि जिसका पुत्र आज्ञाकारी हो, उसे जीवन में कभी कोई दुख नहीं होता।

धन अर्जित करने वाली विद्या का ज्ञान : पैसा तो आता-जाता रहता है। कई बार ऐसा भी देखने में आता है कि कोई व्यक्ति कभी धनवान होता है, तो कोई पैसे-पैसे के लिए मोहताज। ऐसा उन लोगों के साथ होता है जिनके पास अपना पैत्रिक धन होता है और वे उसे अनियमित रूप से खर्च करते हैं।

विदुर नीति : इन लोगों के जीवन में हमेशा बनी रहती है सुख-समृद्धि। 



Comments