सेक्स रैकेट का पर्दाफ़ाश, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां


सेक्स रैकेट का खुलासा किया गया है। जहां पर उत्तर प्रदेश और मुंबई की रहने वाली 3 लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में मिली है।

भोपाल। मध्य प्रदेश के छतरपुर में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया गया है। जहां पर उत्तर प्रदेश और मुंबई की रहने वाली 3 लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में मिली है।

पुलिस ने सेक्स रैकेट का धंधा करने वाले कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से तीन युवक और तीन युवतियां भी शामिल है। सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन की पुलिस ने अपनी टीम के साथ पन्ना रोड स्थित एक घर पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान एक कार दो बाइक में जब्त की गई है।

जानकारी के अनुसार मौके से कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि तीनों लड़कियां उत्तर प्रदेश और मुंबई की रहने वाली है। लेकिन यह पैसे कमाने के उद्देश्य से छतरपुर आई थी। मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर में तीनो युवतियां पैसे कमाने के लिए देह व्यापार के धंधे में सम्मिलित हो गई थी।

छापेमारी के दौरान एसपी सचिन शर्मा, डीएसपी महिला प्रकोष्ठ अनुरक्ति सबनानी, डीएसपी लोकेंद्र सिंह, डीएसपी शशांक जैन के साथ सिविल लाइन थाना प्रभारी राजेश बंजारे भी शामिल थे। पुलिस ने अनैतिक व्यापार अधिनियम की धारा 3,4,5,6 के तहत तीनों युवक युवतियों के ऊपर कार्यवाही की है। पुलिस ने इन युवक-युवतियों को रंगे हाथ पकड़ा है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भी पुलिस ने एक ऐसी घटना का खुलासा किया था। कोरोना संक्रमण दौरान चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस खुद कस्टमर बनकर सेक्स रैकेट करने वालों के घर पर जा पहुंची थी और मामले का खुलासा किया था।

साभार- खोजी न्यूज़





Comments