बलिया : राजस्व/चकबंदी एवं फौजदारी अभिलेखागार के कार्य का समय बदला


बलिया। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने बताया है कि जनपद के समस्त राजस्व/चकबंदी न्यायालय के साथ-साथ राजस्व एवं फौजदारी अभिलेखागार के कार्य का समय 01 मई से 30 जून, 2021 तक प्रातः 06:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। जिसमें 09:30 बजे से 10 बजे तक मध्यावकाश (लंच ब्रेक) भी अनुमन्य है। इसके बाद 01 मई से न्यायालय एवं अभिलेखागार पूर्व की भांति प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक रहेगा। कार्यालय समय में कोई परिवर्तन नहीं होगा। 



Comments