चौबीस घंटे के दौरान दर्ज मौत के नए मामलों में, सर्वाधिक 895 मौत महाराष्ट्र में, दिल्ली में 381, उत्तर प्रदेश में 264, छत्तीसगढ़ में 246, कर्नाटक में 180, गुजरात में 170, झारखंड में 131, राजस्थान में 121 और पंजाब में सौ लोगों की मौत हो गई।
देश में कोरोना विषाणु संक्रमण के चौबीस घंटे में 34 राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों में बुधवार रात सवा बारह बजे तक 3,78,624 नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 3,527 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हुई। ये आंकड़े राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों की ओर से जारी किए गए।
देश में सबसे अधिक कोरोना के नए मामले महाराष्ट्र में सामने आए। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में कोरोना के 63,309 नए मामले दर्ज किए गए जबकि इस अवधि में 985 लोगों की मौत हुई। महाराष्ट्र में सक्रमितों की कुल संख्या 44,73,394 तक पहुंच गई है।देश में महाराष्ट्र के बाद कर्नाटक में 39,047, केरल में 35,013, उत्तर प्रदेश में 29,824, दिल्ली में 25,986, पश्चिम बंगाल में 17,207, तमिलनाडु में 16,665, राजस्थान में 16,613, छत्तीसगढ़ में 15,563, आंध्र प्रदेश में 14,669, गुजरात में 14,120, बिहार में 13,374, मध्य प्रदेश में 12,758, हरियाणा में 12,444, ओड़ीशा में 8,386, झारखंड में 8,075, तेलंगाना में 8,061, पंजाब में 6,472, उत्तराखंड में 6,054, गोवा में 3,101, असम में 3,045, जम्मू कश्मीर में 3,023, हिमाचल प्रदेश में 2,539, पुदुचेरी में 1,258, चंडीगढ़ में 772, मणिपुर 259, मिजोरम में 229, मेघालय में 159, लद्दाख में 140, त्रिपुरा में 124, अरुणाचल प्रदेश में 123, लक्षद्वीप में 103, दादर नागर हवेली और दमन दीव में 61 और अंडमान निकोबार में 48 नए मामले दर्ज किए।
देश में कोरोना विषाणु संक्रमण के एक दिन में रिकॉर्ड 3,60,960 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले 1,79,97,267 हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार सुबह तक के आंकड़ों के मुताबिक 3,293 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या दो लाख को पार कर गई है। आंकड़ों के मुताबिक 1,48,17,371 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं जबकि बीमारी से मृत्यु दर 1.12 फीसद है।
मंत्रालय ने बताया कि कोरोना से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर और घटकर 82.33 फीसद हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक मृतक संख्या 2,01,187 है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक 27 अप्रैल तक 28,27,03,789 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 17,23,912 नमूनों की मंगलवार को जांच की गई है।
चौबीस घंटे के दौरान दर्ज मौत के नए मामलों में, सर्वाधिक 895 मौत महाराष्ट्र में, दिल्ली में 381, उत्तर प्रदेश में 264, छत्तीसगढ़ में 246, कर्नाटक में 180, गुजरात में 170, झारखंड में 131, राजस्थान में 121 और पंजाब में सौ लोगों की मौत हो गई। देश में अब तक हुई कुल 2,01,187 मौत में से 66,179 महाराष्ट्र में, 15,009 दिल्ली में, 14,807 लोगों की कर्नाटक में, 13,728 की तमिलनाडु में, 11,678 उत्तर प्रदेश में, 11,082 लोगों की पश्चिम बंगाल में, 8,630 की पंजाब में, 7,800 लोगों की आंध्र प्रदेश में और 7,782 लोगों की छत्तीसगढ़ में मौत हुई है।
साभार- जनसत्ता
0 Comments