भाजपा नेता दयाशंकर सिंह ने दुबे छपरा में जीउत बाला देवी व पूर्णानंद भगत के मूर्ति का किया अनावरण








दुबेछपरा, बलिया। ऐसे लोग विरले ही पैदा होते हैं। जिनके त्याग से दुबे छपरा में बने पीएन इंटर कॉलेज दुबे छपरा मैं हर साल हजारों बच्चों शिक्षा की अच्छी तालीम लेकर भारत के कोने कोने में अपना प्रकाश बिखेरते हैं तो ऐसा लगता है कि इन महापुरुषों का त्याग अब सच्ची माने में सार्थक साबित होता दिख रहा है उक्त बातें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने रविवार को दुबे छपरा में जीउत बाला देवी व पूर्णानंद भगत के मूर्ति के अनावरण के दौरान कहीं।

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि ऐसा ही एक दुबे छपरा का एक परिवार पूर्णानन्द भगत का रहा। जिनके सपनों को साकार करने के लिए उनकी धर्म पत्नी जीउत बाला देवी, ने उनके संकल्पों को पूरा करने के लिए दुबे छपरा में पूर्णानंद इंटर कॉलेज का आधारशिला रखी। आज 85 वर्षों बाद  दोनों महापुरुषों के मूर्ति के अनावरण करने का मुझे सौभाग्य मिला। शायद ही ऐसा अवसर सब के भाग्य में होता है। 

इस दौरान क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा पूर्णानंद भगत का सपना था कि हमारे गांव में भी शिक्षा का प्रचार-प्रसार हो। हमारे गांव सहित क्षेत्र के लोग भी शिक्षित होकर नवभारत के निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करें यह तभी हो सकता था जब क्षेत्र में  एक अच्छी विद्यालय के नीव रखी जाए। पूर्णानन्द भगत के  निधन के बाद  उनकी धर्मपत्नी जीउतबाला देवी ने उनके सपनों को पंख देने व पूरा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा और अपने प्रयास से क्षेत्र में एक से लेकर कक्षा बारहवीं तक की विद्यालय की नीव रखी। ताकि क्षेत्र के बच्चे शिक्षा की अच्छी तालीम  लेकर अपने गांव जिले व प्रदेश  सहित पूरे देश में अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें  और वह सपना भी साकार हुआ पी एन इंटर कॉलेज दुबे छपरा से आज तक हजारों की संख्या में  लोगों ने  शिक्षा की अच्छी तालीम लेकर  आज प्रदेश देश सहित विदेश में भी ऊंचे पदों पर आसीन है। 

क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्णानन्द भगत व जीउत वाला के प्रयास से ही आज हजारों के घरों में रोशनी दिखाई देती है आज उनके सपनों का ही देन है कि विद्यालय से हर साल हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं अपना शिक्षा ग्रहण करते हैं देश व प्रदेश में अपना परचम लहराते हैं जब मैं विधायक बना तो मेरा यह सपना था कि जीउत वाला देवी व उनके पति पूर्णानन्द भगत की आदम कद प्रतिमा का अनावरण भी हमारे जीवन का एक लक्ष्य था। जो आज सफल भी हुआ। इसमें विद्यालय परिवार के हर एक सदस्य की अहम भूमिका है उसके बाद दर्जनों वक्ताओं महापुरुषों के जीवन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। 

इस मौके पर बबन सिंह रघुवंशी, भारत सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, रामेश्वर सिंह जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, अयोध्या प्रसाद हिंद, दिनेश सिंह, गुप्तेश्वर पाठक, जितेंद्र मिश्र  मदन उपाध्याय, हरेंद्र पांडेय, अंजली पांडे, सुधांशु मिश्रा, विजय तिवारी, शिवदत्त चौबे, चंदन कुमार मिश्र, सुरेश द्विवेदी, बृजेश पांडे आदि शिक्षक गण मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवकाश प्राप्त शिक्षक परशुराम द्विवेदी व  संचालन हरि कंचन सिंह ने किया। 

बसंत सिन्हा की रिपोर्ट-




Post a Comment

0 Comments