घर में पूजा स्थ’ल पर ये चीजें अवश्य रखें, बनी रहेगी घर में सुख शांति……

सभी के घर में एक पूजा का स्था’न अवश्य होता है। जहां लोग सारे भगवान की मूर्ति और फोटो लगाकर उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। यहां बैठकर मन खुश हो जाता है और शांति महसूस होती है। अपने पूजा घर में हम कई चीजें रखते हैं। पर कुछ चीजें ऐसी है जो अवश्य सभी को अपने पूजा घर में रखना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रस’न्न होती हैं। तो आइए जानते हैं वह कौन कौन सी चीजें हैं जिससे मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं।

हिन्दू धर्म में गंगाजल अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके बिना कोई भी पूजा अधूरा है। यहां तक की जब कोई व्यक्ति गंगा में डुबकी लगाता हैं तो उसका मन और तन दोनों ही शुद्ध हो जाता है। माना जाता है कि घर के मंदिर में अगर गंगाजल रखते हैं तो मां लक्ष्मी वहां अवश्य वास करती है। इसीलिए पीतल या चांदी के बर्तन में अवश्य गंगाजल रखना चाहिए।

पूजा में शंखों का भी बहुत महत्त्व है। माना जाता है कि शंख के आवाज़ से घर शुद्ध हो जाता है और साकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। इससे घर में सुख-शांति रहती है। इसलिए अपने घर के मंदिर में एक शंख अवश्य रखना चाहिए।

श्री कृष्ण के सबसे प्रिय मोर का पंख भी घर के लिए सबसे शुद्ध माना जाता है। इसे पूजा स्थल पर रखने से भगवान कृष्ण जी की कृपा सदैव बनी रहती है। यह घर में साकारात्मक ऊर्जा भी देती है।

गोमूत्र का उपयोग भी पूजा में अवश्य किया जाता है। इससे कई रोग के इलाज भी होते हैं। पर हिन्दू धर्म में यह सबसे पवित्र माना जाता है। माना जाता है कि घर में गोमूत्र रखने से सारे भगवान की कृपा बनी रहती है।

शालिग्राम को भगवान विष्णु का रूप कहा जाता है। इसे घर के पूजा स्थल पर रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। शालिग्राम से सिर्फ भगवान विष्णु ही नहीं बल्कि मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी बना रहता है। ऐसा करने से आपके जीवन की कई समस्याएं दूर हो जाएगी और आपके घर में सुख-शांति बनी रहेगी।



Comments