लखनऊ मण्डल : मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय, कोरोना वैक्सीन ’टीका उत्सव’ अभियान का हिस्सा

 





लखनऊ 12 अपै्रल 2021 : पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल द्वारा कोविड-19 संक्रमण से बचाव व रोकथाम को ध्यान में रखते हुए रेल कर्मचारियों की सुरक्षा हेेतु ’कोविड वैक्सीन’ ’टीका उत्सव’ अभियान को सफलतापुर्वक बढ़ाया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डा0 संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में आज मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय में ’कोविड वैक्सीन टीकाकरण’ शिविर लगाया गया। 

राज्य सरकार द्वारा गठित चिकित्सीय टीम एवं रेलवे मेडिकल टीम द्वारा मण्डल कार्यालय में 45 वर्ष से अधिक उम्र के कार्यरत 283 रेल कर्मियों को पहली खुराक ’कोविड वैक्सीन’ का टीका लगाया गया। 

इसी क्रम में उप मण्डलीय रेलवे चिकित्सालय, गोण्डा में कोरोना वैक्सीन ’टीका उत्सव’ के दुसरे दिन ’कोविड वैक्सीन’ टीका की प्रथम खुराक 205 व्यक्तियों को तथा 05 व्यक्तियों कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक का टीका लगाया गया।

रेल प्रशासन द्वारा अपील की गयी है कि वह संक्रमण से अपने को सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर वैक्सीन का टीका अवश्य लगवाएं, यह आप के लिए हितकर रहेगा। वैक्सीन कोरोना से बचाव का एक बड़ा माध्यम है ।

मण्डल रेल प्रबन्धक ने उत्तर प्रदेश शासन को इस अभियान के लिए रेल कर्मियों की तरफ से हार्दिक धन्यवाद दिया है।

                                                           

                         कृते जनसम्पर्क अधिकारी

                         पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ। 



Comments