स्टेशनों पर कोविड से बचाव हेतु चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान

 




गोरखपुर, 07 अप्रैल 2021: केविड संक्रमण के बढ़ते हुए केसों को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों एवं रेलकर्मचारियों की सुरक्षा हेेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत रेलवे स्टेशनों एवं कार्यालयों में पोस्टर के माध्यम से ’दवाई भी, कड़ाई भी’ संदेश का प्रसार किया जा रहा है। इसमें कोविड से बचाव के अन्तर्गत तीन सावधानियां-मास्क को सही प्रकार से लगाना, हाथ को बार-बार धोकर स्वच्छ रखना, दो गज की दूरी का पालन करना सम्मिलित है। इसके अतिरिक्त स्टेशनों पर कोविड से बचाव हेतु संबंधित संदेश को जन सम्बोधन प्रणाली के माध्यम से प्रसारित किया जा रहा है तथा स्टेशन परिसर में मास्क नहीं लगाने पर जुर्माना लगाने का भी प्रावधान किया गया है। ऐसे सभी रेल कर्मचारी जिनकी उम्र 45 या उससे अधिक है, उनको अनिवार्य रूप से टीका लगवाने के लिये निर्देशित किया गया है।

सभी सावधानियों का सही प्रकार से पालन कर कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को रोका जा सकता है। सभी रेलकर्मियों एवं यात्रियों से अपील है कि कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करें एवं सुरक्षित रहें।




                                                       

                                                        



Comments