मंडल रेल प्रबंधक श्री वी के पंजियार की अध्यक्षता में आज मंडल कार्यालय वाराणसी पर मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का वर्चुअल किया गया आयोजन





रेलवे बोर्ड द्वारा मंडल के वरिष्ठ प्रचार निरीक्षक श्री हिमांशु राव को व्यक्तिगत पुरस्कार किया गया प्रदान

वाराणसी,12 अप्रैल, 2021; मंडल रेल प्रबंधक श्री वी के पंजियार की अध्यक्षता में आज दिनांक 12 अप्रैल 2021 को मंडल कार्यालय वाराणसी पर मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का वर्चुअल आयोजन किया गया।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक श्री विजय कुमार पंजियार ने सभी सदस्यों को कोरोना काल मे स्वस्थ रहने की कामना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अभी जिंदगी अपने पुराने ढर्रे पर लौटने को ही थी की पुनः कोरोना महामारी नया रूप लेकर लौट आई यह वर्ष विगत वर्ष से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। उन्होंने सभी को लगातार सतर्क और सजग रहते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन करने की आवश्यकता पर बल दिया उन्होंने रेलवे बोर्ड द्वारा मंडल के वरिष्ठ प्रचार निरीक्षक श्री हिमांशु राव को व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किए जाने पर तथा मंडल कार्यालय को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति द्वारा मंडल कार्यालय को राजभाषा में सराहनीय कार्य करने के उपलक्ष में शील्ड देकर पुरस्कृत किए जाने पर मंडल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई दी उन्होंने कहा की यह सभी के सामूहिक प्रयास का परिणाम है कि मंडल राजभाषा के क्षेत्र में सराहनीय प्रदर्शन कर रहा है। ऐसी उपलब्धि या राजभाषा हिंदी में कार्य करने के हमारे नैतिक दायित्व को और बढ़ा देती है। उन्होंने कहा कि हमें अपने दायित्वों को पूरी कर्तव्य निष्ठा एवं गुणवत्ता के साथ निर्वहन करना होगा ताकि वाराणसी मंडल भारतीय रेल में सदैव शीर्ष पर रहे। उन्होंने विगत महा राजभाषा प्रतियोगिताओं में सफल प्रतियोगियों को बधाई दी। बैठक के दौरान सहायक मंडल यांत्रिक इंजीनियर पावर श्री प्रदीप कुमार सिंह द्वारा क्रु मैनेजमेंट पर पावर प्वाइंट प्रस्तुति दी गई। जिसका सभी सदस्यों ने लाभ उठाया।

स्वागत संबोधन में अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक ऑपरेशन श्री शिव प्रताप सिंह यादव ने सभी का स्वागत करते हुए सभी के स्वस्थ रहने की कामना की। उन्होंने नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति वाराणसी द्वारा मंडल कार्यालय को राजभाषा के सराहनीय प्रयोग करने के उपलक्ष में पुरस्कृत किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने समिति को बताया कि विगत वर्ष कोरोना के प्रभाव के चलते जो हिंदी प्रतियोगिताएं आयोजित नहीं की जा सकी थी उसे मार्च महीने में आयोजित किया गया तथा इसमें कर्मचारियों का उत्साह पूर्ण प्रतिभाग मिला। उन्होंने अपने दैनिक कामकाज में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने पर बल दिया तथा इसे संवैधानिक दायित्व बताया।

बैठक के उपरांत विगत वर्ष 2020 21 के दौरान अपने दैनिक कामकाज में राजभाषा हिंदी का सराहनीय प्रयोग करने एवं राजभाषा के आयोजनों में सक्रिय सहयोग करने वाले 55 कर्मचारियों तथा राजभाषा प्रतियोगिताओं में सफल 12 कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक श्री विजय कुमार पंजियार द्वारा आभासी माध्यम से नगद एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कोरोनॉ प्रोटोकॉल के कारण मंडल रेल प्रबंधक ने केवल दो कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिए शेष का पुरस्कार सभाकक्ष में राजभाषा अधिकारी द्वारा क्रमबद्ध तरीके से अलग-अलग दिया गया। बैठक का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन राजभाषा अधिकारी श्री डी एस मीणा ने किया। पुरस्कार वितरण का संचालन वरिष्ठ अनुवादक श्री राहुल राधेश्याम डोंगरे ने किया।

अशोक कुमार
जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी। 



Comments