सुबह-शाम घर में दें इन 5 चीजों की धूप, गरीबी और बुरी शक्तियां दूर भागेगी

पूजा पाठ करते समय धूप देना एक प्राचीन परंपरा है। इसमें जलते हुए अंगारे पर कोई विशेष चीज रखकर उसका धुआं किया जाता है। इससे निकला धुआं पूरे घर में फैलाया जाता है जिससे कई लाभ भी होते हैं। अब ये इस चीज पर निर्भर करता है कि आप ने किस चीज की धूप दी है। ऐसे में आज हम आपको भिन्न भिन्न चीजों से दी गई धूप के लाभ बताने जा रहे हैं।

कपूर की धूप :

पूजा पाठ में कपूर का उपयोग अक्सर किया जाता है। इस सुगंधित पदार्थ को जलाने से वातावरण भी सुगंधित हो जाता है। रोज सुबह एवं शाम कपूर की धूप देने से देवदोष व पितृदोष दूर होते हैं। इसके अलावा घर से वास्तुदोष भी चला जाता है।

गुग्गुल की धूप :

गुग्गुल की खुशबू मीठी होने की वजह से इसका इस्तेमाल सुगंध, इत्र व औषधि बनाने में किया जाता है। इसे आग में जलाया जाए तो आसपास का वातावरण इसकी मनमोहक सुगंध से महक उठता है। यदि आप शुद्ध गुग्गल की धूप लगातार 7 दिनों तक देते हैं तो घर में मौजूद हर तरह के दोष समाप्त हो जाते हैं। इससे घर के कलह भी शांत होते हैं। साथ ही कई तरह की परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

लोबान की धूप :

कंडे या अंगारे पर लोबान को जलाने से घर सुंगधित हो जाता है। इससे घर की सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है। ये पारलौकिक शक्तियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यही वजह है कि किसी विशेषज्ञ की सलाह के बाद ही घर में इसका इस्तेमाल करना चाहिए।

गुड़-घी की धूप :

कंडे पर गुड़ और घी मिलाकर धूप देने से सुगंधित वातावरण निर्मित होता है। आप इसके ऊपर पके हुए चावल भी डाल सकते हैं। ये आपके मन और ‍मस्तिष्क को शांत करता है। इससे तनाव से मुक्ति मिलती है। घर में लड़ाई झगड़े नहीं होते हैं। इस तरह शांत वातावरण वाले घर में मान लक्ष्मी का आगमन होता है। देवदोष व पितृदोष खत्म करने के लिए भी गुड़-घी की धूप दिनों में दी जाती है।

नकारात्मकता शक्तियों दूर करने के लिए विशेष धूप :

घर में यदि नकारात्मक शक्तियां हैं तो इस विशेष धूप से वह दूर भाग जाएगी। इसके लिए आप पीली सरसों, गुगल, लोबान, गौघृत को मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें। अब सूर्यास्त के बाद कंडे के ऊपर इस मिश्रण को डालकर धूप दें। इसका धुआं पूरे घर में फैलाएं। यह उपाय 21 दिनों तक लगातार करें। घर की सभी नेगेटिव शक्तियां भाग जाएगी।

साभार-news trend



Comments