बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया महोदय के निर्देशन में अवैध रूप से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में हल्दी पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
दिनांक 01.03.2021 को थानाध्यक्ष हल्दी मनोज कुमार सिंह मय फोर्स के देखभाल क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति जो बिहार से नांव के द्वारा आकर काली माता मंदिर गंगापुर घाट से उतर कर हल्दी की तरफ किसी को गांजा बेचने जा रहा है जो पचरुखिया ढाले के पास पहुचने वाला है। इस सूचना पर हल्दी पुलिस तत्काल *पचरुखिया ढाला* पर पहुंचकर देखे कि एक ब्यक्ति हाथ मे झोला लिए जा रहा है शक होने पर जैसे ही पुलिस फोर्स के साथ उक्त ब्यक्ति की तरफ बढ़े की वह ब्यक्ति भागने का प्रयास किया हमराही फोर्स की मदद से आवश्यक बल प्रयोग कर भागते हुए ब्यक्ति को पकड़ लिया गया पकड़े गये ब्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम *निरंजन सिंह पुत्र स्व0 राजाराम सिंह निवासी सिताबदियर थाना दोकटी जिला बलिया* बताया तथा जामा तलाशी ली गयी तो अभियुक्त के कब्जे से 1250 ग्राम गाँजा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0- 24/2021 धारा 8/20 NDPS ACT. का अभियोग पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त:-*
1. निरंजन सिंह पुत्र स्व0 राजाराम सिंह निवासी सिताबदियर थाना दोकटी जिला बलिया उम्र करीब 45 वर्ष
*गिरफ्तारी का स्थान/दिनांक/समयः-*
*स्थान-* पचरूखिया ढाला, *दिनांक-* 01.03.2021 *समय-* 06.30 बजे
*बरामदगी :-*
1. 1250 ग्राम गाँजा बरामद।
*अभियुक्त का अपराधिक इतिहास –*
1. मु0अ0सं0- 0156/2020 धारा 8/20 NDPS ACT थाना हल्दी बलिया।
*गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का नाम :-*
1. SO मनोज कुमार सिंह थाना हल्दी बलिया।
2. का0 अनिल सिंह थाना हल्दी बलिया।
3. का0 गिरजाशंकर यादव थाना हल्दी बलिया।
*सोशल मीडिया सेल*
*जनपद-बलिया*
0 Comments