बलिया। पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना भीमपुरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
दिनांक 28.02.2021 को प्र0नि0 भीमपुरा श्री शिवमिलन मय हमराही फोर्स द्वारा रात्रि गस्त के दौरान नेवादा पुलिया के पास से चोरी/छिनैती की योजना बना रहे 05 अभियुक्तों को चोरी/छिनैती के 09 अदद मोबाइल जो अलग अलग कम्पनी के हैं तथा बेचे गये मोबाइल से प्राप्त 3600/- रू0 तथा अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों 1. नितीश कुमार उर्फ अभय रंजन यादव 2. दीपक यादव 3. सैफ 4. शनि खरवार 5. इमरान ने पूछताछ में बताया कि हम लोग ग्रुप बनाकर आस पास के जिलों से मोबाइल छिनकर व चोरी कर उन्हे बेचकर सभी पैसा आपस में बाट लेते हैं। हम लोग नितीश के इशारे पर काम करते हैं, नितीश हमारे ग्रुप का मेन लीडर है। आज भी हम लोग भीमपुरा के पास आई बारात में जाकर मोबाइल चोरी/छिनैती की योजना बना रहे थे कि आप लोगो ने पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में नितीश के विरूद्ध मा0 न्यायालय विशेष न्यायधीश SC/ST ACT द्वारा SST NO-310/19 धारा 323/504/506 भादवि व 3 (1) द SC/ST ACT का NBW भी जारी किया गया था।
उपरोक्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना भीमपुरा पर मु0अ0सं0-23/2021 धारा 41 द.प्र.स व धारा 411/401/413 भादवि तथा मु0अ0सं0- 24/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
*नाम पता अभियुक्त-*
1. नितीश कुमार उर्फ अभय रंजन यादव पुत्र राजमंगल यादव नि. नेवादा थाना भीमपुरा बलिया।
2. दीपक यादव पुत्र अशोक यादव नि. बलेसर थाना भीमपुरा बलिया।
3. सैफ पुत्र खैरूल बसर नि. भीमपुरा थाना भीमपुरा बलिया।
4. शनि खरवार पुत्र बब्बन खरवार नि. भीमपुरा थाना भीमपुरा बलिया।
5. इमरान पुत्र सहबान शाह नि. भीमपुरा थाना भीमपुरा बलिया ।
*गिरफ्तारी का स्थान/दिनांक/समयः-* *स्थान-*
नेवादा पुलिया के पास थाना भीमपुरा
*दिनांक-* 28.02.2021 *समयः-* 23.10 बजे
*बरामदगीः-*
1- 09 अदद मोबाइल
2- 01 अदद तमंचा .12 बोर
3- 02 अदद जिन्दा कारतूस .12 बोर
4- 3600 रू0 नकद (बेचे गये मोबाइल की धनराशि)
*अभियुक्त नितीश का अपराधिक इतिहासः-*
1- मु0अ0सं0- 39/19 धारा 323/504/506 भादवि व 3(1)द SC/ST ACT थाना भीमपुरा बलिया।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1. प्र0नि0 श्री शिवमिलन थाना भीमपुरा बलिया।
2. हे0का0 अशोक कुमार थाना भीमपुरा बलिय।
3. हे0का0 छविराज थाना भीमपुरा बलिया।
4. का0 रामकरन थाना भीमपुरा बलिया।
5. का0 रमेश चौहान थाना भीमपुरा बलिया।
*सोशल मीडिया सेल*
*जनपद-बलिया*
0 Comments