गोरखपुर 21 मार्च, 2021: पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ासंघ (नरसा) के तत्वावधान में अधिकारियों तथा उनके परिवार के सदस्यों के लिये चौथे वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 19 से 21 मार्च, 2021 तक सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम एवं गोल्फ कोर्स में किया गया। आयोजन के अंतिम दिन 21 मार्च, 2021 को गोल्फ क्लब, गोरखपुर में समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन के विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता एवं उपजेता टीमों, विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता एवं उपजेता अधिकारियों एवं उनके परिवारजनों को महाप्रबन्धक श्री विनय कुमार त्रिपाठी ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में ओवर आल चैम्पियनशिप की ट्राफी, मुख्यालय गोरखपुर को प्राप्त हुई।
महाप्रबन्धक ने पुरस्कार वितरण समारोह के सम्बोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के सभी प्रतिभागी अधिकारियों के उत्साह को देखकर लगता है कि सभी काफी ऊर्जा एवं जोश से भरे है। इस कार्यक्रम से एक संदेेश यह मिलता है कि हम सब एक है और हम सबका उद्दे्श्य भी एक है। पूर्वोत्तर रेलवे इन्हीं एकता एवं रूचि के साथ आगे अपने लक्ष्य की ओर बढ़ता रहें। हम सभी को मिलकर इस पूर्वोत्तर रेलवे को एक नई ऊँचाई पर ले जाना है।
मंडल रेल प्रबन्धक, वाराणसी श्री वी.के.पंजियार ने तीनों मंडलों की तरफ से आभार प्रदर्शन करते हुए कहा कि मुख्यालय के अधिकारियों द्वारा की गई व्यवस्था बहुत अच्छी रही, जिसके लिये वे धन्यवाद के पात्र है। इस कार्यक्रम में रेलवे अधिकारियों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा इसे पूरी तरह आनन्द लिया। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान तीनों मंडलों के मंडल रेल प्रबन्धक, प्रमुख विभागाध्यक्ष, अपने खिलाड़ी अधिकारियों एवं परिवारजनों के साथ उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते रहें।
धन्यवाद ज्ञापन श्री योगेश मोहन, अध्यक्ष, पूर्र्वाेत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ एवं चल स्टाक इंजीनियर ने किया तथा समारोह का संचलन श्री पंकज कुमार सिंह, महासचिव, पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ एवं मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी ने किया।
इस चौथे वार्षिक खेल-कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत बैडमिन्टन प्रतियोगिता में 10 वर्ष तक के बालक वर्ग, 16 वर्ष तक के बालक वर्ग, बालक युगल वर्ग, बालिका वर्ग, महिला एकल, 50 वर्ष तक के पुरूष आयु वर्ग, 50 वर्ष तक के पुरूष युगल तथा 50 वर्ष वर्ग के ऊपर पुरूष युगल, बास्केटवाॅल प्रतियोगिता में महिलाओं एवं पुरूष, वाकाथान प्रतियोगिता में 50 वर्ष तक एवं 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पुरूष, 50 वर्ष से तक एवं 50 वर्ष से अधिक आयु की महिला वर्ग, कैरम प्रतियोगिता में 21 वर्ष तक के पुरूष एकल, 21 वर्ष तक के महिला युगल वर्ग, 21 वर्ष के ऊपर के पुरूष एकल, 21 वर्ष के ऊपर के महिला एकल, पुरूष युगल, महिला युगल, मिक्स युगल, शतरंज प्रतियोगिता में 21 वर्ष के ऊपर के पुरूष आयु वर्ग, 21 वर्ष तक के बालक आयु वर्ग, 21 वर्ष तक की बालिका आयु वर्ग, 21 वर्ष के ऊपर की महिला आयु वर्ग, गोल्फ प्रतियागिता में बेस्ट ग्रास, बेस्ट नेट, नियरेस्ट टू पिन तथा लारजेस्ट ड्राइव, टेबल टेनिस प्रतियोगिता में 21 वर्ष तक बालक एकल, 21 वर्ष तक की बालिका एकल वर्ग, 21 से 50 वर्ष पुरूष आयु वर्ग, 21 से 50 वर्ष महिला आयु वर्ग, 50 वर्ष से ऊपर के पुरूष आयु वर्ग, 50 वर्ष से ऊपर के महिला आयु वर्ग, 50 वर्ष तक के पुरूष युगल आयु वर्ग, 50 वर्ष से ऊपर के पुरूष युगल आयु वर्ग, महिला युगल, मिक्स डबल, वालीबाॅल प्रतियोगिता, हैण्डवाॅल प्रतियोगिता में इज्जतनगर मंडल विजेता एवं वारणसी मंडल उपजेता रहे। सिक्स-ए. साइड बाक्स पुरूष क्रिकेट प्रतियोगिता पुरूष वर्ग, सिक्स-ए. साइड बाक्स महिला क्रिकेट प्रतियोगिता, महिला वर्ग फन गेम्स प्रतियोगिता के अन्तर्गत टग आफ वार, महिला म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में, 50 वर्ष तक आयु वर्ग के कपल्स हेतु 3-लेग रेस, 50 वर्ष के ऊपर आयु वर्ग के कपल्स के 3-लेग रेस, लेमन रेस प्रतियोगिता के अन्तर्गत 10 वर्ष तक बालिका वर्ग, 10 वर्ष से ऊपर की बालिका वर्ग, 10 वर्ष तक बालक वर्ग, 10 वर्ष से ऊपर के बालक वर्ग, सैक रेस प्रतियोगिता के अन्तर्गत 10 वर्ष तक की बालिका वर्ग, 10 वर्ष से ऊपर की बालिका वर्ग, 10 वर्ष तक के बालक वर्ग, 10 वर्ष से ऊपर के बालक वर्ग, सांस्कृतिक प्रतियोगिता के अन्तर्गत व्यस्क सोलो सांग प्रतियोगिता, बच्चों के सोलो सांग, व्यस्कों के लिये ग्रुप सांग, ग्रुप डांस व्यस्क, रंगोली प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता, फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता, बच्चों की ग्रुप सांग प्रतियोगिता, व्यस्क ग्रुप सांग कव्वाली प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसके विजेता एवं उपजेता अधिकारियों एवं उनके परिवारजनों को महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री विनय कुमार त्रिपठी ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में पूर्वोत्तर रेलवे, मुख्यालय की टीमों का दबदबा बना रहा और अंकों के आधार पर ओवर आल चैम्पियनशिप का खिलाब पूर्वोत्तर रेलवे, मुख्यालय को प्राप्त हुआ।
पंकज कुमार सिंह
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी
सम्पादक/ब्यूरो प्रमुख, गोरखपुर।
0 Comments