महेश चंद गुप्ता नगर विकास राज्यमंत्री उ0प्र0 ने अरविंद गांधी का किया सम्मान

 


बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास राज्य मंत्री माननीय महेश चंद्र गुप्ता ने लखनऊ स्थित अपने आवास पर जनपद बलिया के निवासी भारतीय वैश्य चेतना महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविंद गांधी का लगातार 25 वर्षों से समाज की सेवा करने के उपलक्ष्य में अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। श्री महेश माननीय महेश चंद्र गुप्त ने कहा कि इस समाज को अरविंद गांधी जी जैसे समाजसेवियों की बहुत आवश्यकता है तभी समाज की दशा और दिशा बदल सकती है। मुलाकात के दौरान श्री अरविंद गांधी ने संगठन और समाज की गतिविधियों पर चर्चा किया और साथ ही साथ समाज के विकास के लिए सहयोग भी मांगा जिस पर माननीय महेश चंद गुप्ता नगर विकास राज्यमंत्री ने पूरा सहयोग का आश्वासन दिया।

ज्ञात हो कि श्री  अरविंद गांधी केवल भारतीय  वैश्य चेतना महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ही नहीं अन्य भी कई संगठनों से जुड़े हैं और लगातार समाज के उत्थान के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अभी हाल ही में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री माननीय संदीप बंसल जी ने प्रयागराज में आयोजित अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय बैठक में श्री अरविंद गांधी को व्यापारी रत्न से भी सम्मानित किया है।

श्री गांधी का नाम वैश्य और व्यापारी समाज में बहुत आदर से लिया जाता है क्योंकि अब तक का इन्होंने अपना पूरा जीवन समाज को समर्पित किया  है।




Comments