भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की हालत नाजुक, मुंबई रेफर किया


सांसद के स्टाफ ने बताया कि शनिवार सुबह से उनकी तबियत खराब थी। हालांकि दोपहर में जब ज्यादा परेशानी हुई तो भोपाल के चिकित्सकों से सलाह ली गई। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उन्हें रेफर करने का मशविरा दिया।

बीजेपी की सांसद सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को सांस लेने में परेशानी होने के बाद एयर एंबुलेंस से मुंबई ले जाया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सांसद के ऑफिस की तरफ से बताया गया कि उन्हें वहां मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में दाखिल कराया जाएगा। प्रज्ञा भोपाल की सांसद हैं।

सांसद के स्टाफ ने बताया कि शनिवार सुबह से उनकी तबियत खराब थी। हालांकि दोपहर में जब ज्यादा परेशानी हुई तो भोपाल के चिकित्सकों से सलाह ली गई। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उन्हें रेफर करने का मशविरा दिया। उसके बाद एयर एंबुलेंस के जरिए उन्हें मुंबई ले जाया गया। सांसद के करीबी लोगों का कहना है कि इस तरह की समस्या उन्हें पहले कभी नहीं हुई थी। डॉक्टर उनकी मेडिकल हिस्ट्री की भी जांच कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार सांसद को इससे पहले फरवरी में भी तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया था। तब चिकित्सकों ने उन्हें ज्यादा भागदौड़ न करने की सलाह दी थी, लेकिन वह पिछले कुछ दिनों से लगातार बैठकें कर रहीं थीं। आज दोपहर तीन बजे होने वाली दिशा समिति की जिला पंचायत कार्यालय में रखी गई बैठक भी उन्हें शामिल होना था पर उससे पहले ही उनकी हालत बिगड़ गई।




Comments