लोक निर्माण विभाग के विभागाध्यक्ष श्री राजपाल सिंह आज हुए सेवानिवृत्त

 



श्री राजपाल सिंह के सम्मान में विश्वेश्वरैया हाल में हुआ संपन्न हुआ भव्य विदाई समारोह।

राजपाल सिंह का कार्यकाल अविस्मरणीय रहेगा।

राजपाल सिंह ने चुनौतियों का सामना करते हुए लोक निर्माण विभाग की अच्छी छवि बनाई। 

भविष्य में भी श्री राजपाल सिंह का  लिया जाता रहेगा सहयोग : केशव प्रसाद मौर्य                        

लखनऊः 31 मार्च 2021। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोक निर्माण विभाग में प्रहरी एप और भवन सेल जैसे महत्वपूर्ण व चुनौतीपूर्ण तथा नए कामों को व्यवस्थित तरीके से अंजाम देने के लिए विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग श्री राजपाल सिंह हमेशा याद किए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि श्री राजपाल सिंह आज सेवानिवृत्त जरूर हुए हैं, लेकिन उनका सहयोग लोक निर्माण विभाग में आगे भी लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्री राजपाल सिंह के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग ने हर क्षेत्र में अच्छा कार्य करके विभाग और राज्य सरकार की छवि को निखारने का सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की। 

लोक निर्माण विभाग स्थित विश्वेश्वरैया हाल में आयोजित विदाई समारोह में आज उपमुख्यमंत्री ने श्री राजपाल सिंह के अलावा आज ही सेवानिवृत्त हुए मुख्य अभियंता श्री साहूकार सिंह, अधीक्षण अभियंता श्री विपिन राय को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सर्टिफिकेट व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। आज ही सेवानिवृत्त हुए अयोध्या/वाराणसी के मुख्य अभियंता श्री राकेश राजवंशी के भी उज्जवल भविष्य की उप मुख्यमंत्री जी ने कामना की।

उन्होंने कहा इन सभी अभियंताओं ने प्रशंसनीय कार्य करके जनता को अच्छी सड़कों की सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य किया है।सभी अभियंताओं के  उल्लेखनीय व उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई व उन्हें अभिनंदन पत्र भी भेंट किया गया।  कोरोना काल में भी कठिन परिस्थितियों में काम करके सामाजिक सरोकारों से विभाग को जोड़ने में किए गए कार्यों की भी उपमुख्यमंत्री ने सराहना की।

उपमुख्यमंत्री ने कहा की सड़कों के मामले में प्रदेश में बहुत ही अच्छे कार्य हुए हैं और भवन सेल के कार्यों को भी बहुत अच्छी तरीके से शुरुआत की गई है। कलाम गौरव पथ, मेजर ध्यानचंद विजयपथ, जय हिंद वीर  पथ, हर्बल मार्ग आदि अभिनव योजनाओं की चर्चा करते हुए श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा इन योजनाओं को जिस तरह से मूर्त रूप दिया गया है, उससे विभाग की बेहद सराहना हो रही है। उन्होंने इंजीनियर विश्वेश्वरैया की याद ताजा करते हुए कहा कि उन्होंने जीवन पर्यंत देश की सेवा की उसी तरह से सेवानिवृत्त लोग भी अपने को सेवानिवृत्त न समझें, बल्कि देश व समाज के लिए अपना योगदान हमेशा देते रहे।

प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग श्री नितिन रमेश गोकर्ण ने अपने उद्बोधन में कहा कि राजपाल सिंह बहुत ही धैर्यवान व्यक्ति हैं और टेक्निकली बहुत ही काम्पीटेन्ट हैं, इन्होंने विभाग में तमाम कार्यों का सरलीकरण कराने में तथा चुनौतियों में भी मशक्कत से  साथ हर  कार्य करके अच्छा रिजल्ट दिया है।

निवर्तमान विभागाध्यक्ष श्री राजपाल सिंह ने अपने मार्मिक उद्बोधन में कहा कि सभी कार्य उप मुख्यमंत्री जी के सार्थक व सकारात्मक सोच से हो रहे हैं। कहा कि उप मुख्यमंत्री जी का विजन विभाग को नई दिशा प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री जी ने लोक निर्माण विभाग को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का कार्य किया है और ऐसी योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है, जिससे  खिलाड़ियों, प्रतिभाशाली बच्चों आदि में भी लोक निर्माण विभाग के प्रति अच्छी छवि बनी है और उनका उत्साहवर्धन भी हो रहा है।कहा कि प्रमुख सचिव श्री नितिन रमेश गोकर्ण व सचिव श्री समीर वर्मा जी ने जो संबल प्रदान किया है, वह हमेशा यादगार रहेगा।

इस अवसर पर सचिव लोक निर्माण विभाग श्री समीर वर्मा, प्रमुख अभियंता श्री ए के जैन श्री एस पी सिंह, निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक श्री एस पी सिंघल, सेतु निगम के एम डी श्री अरविंद श्रीवास्तव, विपिन कुमार राय साहूकार सिंह, परवेज अहमद, मुख्य अभियंता मुख्यालय (दो) श्री आर सी शुक्ला, मुख्य  अभियंता श्री संजय श्रीवास्तव, इंजीनियर श्री राजीव राय, सारिका अवस्थी, जे के बांगा सहित लोक निर्माण विभाग के अभियंता गण मौजूद रहे।

नये कार्यवाहक विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग श्री एसपी सिंह बनाये गए


श्री एसपी सिंह को कार्यवाहक विभागाध्यक्ष, लोक निर्माण विभाग  बनाये गये। जो गोरखपुर मे चीफ इन्जीनियर थे और उनका प्रमोशन मुख्य अभियंता पर हो गया था। श्री एसपी सिंह सीनियर थे।

बी एल यादव 

सूचना अधिकारी। 







Comments