बसपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बनाया गोरखपुर मंडल का मुख्य सेक्टर प्रभारी
बलिया। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 में विधानसभा के चुनाव होने हैं। जिले के विभिन्न विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ने के लिए नेता जहां जोर आजमा रहे हैं वहीं राजनीतिक दल भी जिले की युवा शक्ति पर जोर-आजमाइश मे जुटे हैं। जिले में सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्ष जहां युवा हैं वहीं विभिन्न युवाओं की सेवाएं राजनीतिक दल ले रहे हैं।
प्रदेश सरकार ने जहां जिले के एक युवा सदस्य को मंत्री बनाकर बगल के जिले की कमान दिया वहीं बसपा प्रमुख मायावती ने जिले के एक युवा डा.मदन राम को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के मंडल और जिले के पार्टी के गतिविधियों की जिम्मेदारी सौंपी है।
बहुजन समाज पार्टी चीफ ने गोरखपुर मंडल का मुख्य सेक्टर प्रभारी डा. मदन राम को दी है। देखना है डा.मदन राम गोरखपुर मंडल में बसपा को ठीक करने के लिए कौन सा संगठनात्मक तरीका आजमाते हैं।
सनद रहे कि बलिया जिले का राजनीतिक इतिहास बहुत समृद्ध रहा है। बात जंग-ए-आजादी की हो या जेपी आंदोलन की, सबकी अगुवाई लगभग जिले के युवाओं ने की है| यही कारण है कि भाजपा, कांग्रेस, सपा और बसपा सभी जिले के युवाओं पर अभी भी आस्था जताते हैं। कांग्रेस ने जिले के युवा नेता राघवेन्द्र प्रताप सिंह, बृजेश सिंह गाट और जैनेन्द्र पांडेय को प्रदेश स्तरीय जिम्मेदारी दी वहीं बसपा ने जिले के युवा को सीएम योगी के मंडल की प्रमुख जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा भी आनंद स्वरूप शुक्ल से भी उम्मीद कर रही है।
0 Comments