ऐसा कोई लक्ष्य नही, जो असंभव है : डा0 मोनिका अग्निहोत्री

 











लखनऊ 08 मार्च 2021। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लखनऊ मण्डल में महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को सुदृढ़ करने एवं जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रम सम्पन्न किये जा रहे है। इसी परिप्रेक्ष्य में आज बादशाहनगर स्टेशन पर मण्डल रेल प्रबन्धक डा0 मोनिका अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ मण्डल रेल प्रबन्धक द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।   

     अपने सम्बोधन में डा0 मोनिका अग्निहोत्री ने कहा कि ऐसा कोई लक्ष्य नही, जो असंभव है। महिलाओं से यही कहूगी कि अगर देश व समाज को अपना योगदान देना चाहती है तो पूरा प्रयास करें, महिला होने की वजह से झिझकें नही। महिला पीढ़ी दर पीढी एक बेहतर समाज की रचना के लिए अपना सब कुछ दाॅव पर लगा देती है। आज के दिन हम प्रण लें कि अपनी बेटियों को भी इस योग्य बनाये कि स्वतंत्र एवं आत्मनिर्भर जीवनयापन करते हुए समाज और देश की प्रगति में अपना योगदान कर सके।

      वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी श्री मनोज कुमार नेे कहा कि हमारे मण्डल का सफल नेतृत्व हमारी महिला मण्डल रेल प्रबन्धक डा0 मोनिका अग्निहोत्री द्वारा किया जा रहा है। वह हम सभी रेल कर्मियों के लिए आदर्श एवं प्रेरणास्त्रोत है। 

       इसके पश्चात मण्डल रेल प्रबन्धक ने स्टेशन परिसर में लाॅकडाउन हस्तशिल्प प्रतियोगिता, रंगोली एवं ’पोस्टर मेकिंग’ फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता, गायन प्रतियोंगिता का निरीक्षण किया तथा मण्डल में कार्यरत विभिन्न विभागों की 18 महिला कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया तथा यू.पी. भारतीय नागरिक कल्याण समिति’ के सदस्यों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। 

     इसी परिप्रेक्ष्य में ऐशबाग जं0-गोण्डा जं0 के मध्य ’डाउन सराय’ मालगाड़ी का संचलन पूरी तरह महिला रेल कर्मचारियों द्वारा किया गया। जिसमें ट्रेन का संचालन लोको पायलट सुश्री समता कुमारी, सहायक लोको पायलट सुश्री अंशिका चौधरी, गार्ड सुश्री जागृति त्रिपाठी द्वारा गया। उक्त मालगाड़ी के बादशाहनगर स्टेशन पहुॅचने पर मण्डल रेल प्रबन्धक एवं महिला कर्मचारियों की उपस्थिति में स्टेशन अधीक्षक दीपमाला मिश्रा द्वारा हरी झण्डी दिखाई गयी। 

       मण्डल के बादशाहनगर स्टेशन पर ट्रेन संचालन, टिकट वितरण, टिकट आरक्षण, स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था आदि का सम्पूर्ण कार्य महिला कर्मचारियों द्वारा किया गया।

 इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल वित्त प्रबन्धक श्री रत्नेश कुमार सिंह, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/द्वितीय श्रीमती मानसी मित्तल, मण्डल परिचालन प्रबन्धक (सवारी) डा0 शिल्पी कन्नौजिया उपस्थिति थी। कार्यक्रम का संचालन मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक श्रीमती कनक श्रीवास्तव ने किया।  

       मण्डल के सभी स्टेशनों पर यात्रा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा, उनके विधि अधिकारांे, स्टेशनों एवं टेªनों में प्रदत्त विशेष सुविधाओं तथा आकस्मिक घटनाओं में सहायता प्राप्त करने हेतु हेल्प लाइन नं0, टिवट्र हैण्डिल एवं वेब पोर्टल आदि महत्वपूर्ण जानकारियाॅं पम्पलेट एवं पोस्टरों के माध्यम से प्रचारित की जा रही है।    

        इसी परिप्रेक्ष्य में एक अन्य कार्यक्रम का आयोजन मंडल चिकित्सालय, बादशाहनगर के सभागार कक्ष में डा0 मोनिका अग्निहोत्री की अध्यक्षता में किया गया।

        अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में श्रीमती डाॅ0 मोनिका अग्निहोत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण हेतु समाज में महिलाओं के योगदान को विशेष रूप से प्रेरित करने पर जोर दिया। उन्होने कहा कि अपनी बेटियों को भी इस योग्य बनाये कि स्वतंत्र एवं आत्मनिर्भर जीवनयापन करते हुए समाज और देश की प्रगति में अपना योगदान कर सके। महिलाओं का सशक्तिकरण, शिक्षित करने व आर्थिक स्वावलम्बन से महिलाऐं स्वतंत्री एवं आत्मनिर्भर करते हुए समाज और देश की प्रगति में अपना सम्पूर्ण योगदान दे सकेगी। कोविड-19 के दौरान महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने बेहतर चिकित्सा सुविधाएॅं प्रदान कर विशेष योगदान दिया है।

        कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 संजय श्रीवास्तव ने कहा कि समाज में तेजी से आ रहे बदलावों को सभी महिला कर्मियों से अंगीकार कर उनके अनुरूप अपनी कार्य प्रणाली को बदल कर रोगियों एवं समाज को बेहतर चिकित्सा सुविधाएॅं प्रदान करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में महिला कर्मचारियों ने ’प्रश्नौत्तरी प्रतियोगिता’ में भाग लिया तथा वीडियो के माध्यम से समाज में महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

        तदुपंरात मण्डल रेल प्रबन्धक ने बादशाहनगर रेलवे चिकित्सालय में कार्यरत महिला चिकित्सकों एवं महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रोत्साहन हेतु सम्मानित भी किया। 

       इस अवसर पर श्रीमती गरिमा श्रीवास्तव, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ0 दीक्षा चौधरी, डा0 चारू सक्सेना, डा0 वी.के. पाठक, डा अनामिका व नर्सिग स्टाफ अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। 

मण्डल के गोण्डा जं0 स्टेशन पर आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के नेतृत्व में स्काउट एवं गाइड की सहभागिता मेें प्रभातफेरी निकाली गयी तथा महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता विषय पर ’नुक्कड़ नाटक’ का आयोजन किया गया। सीतापुर स्टेशन पर 07 महिला कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया। 

महेश गुप्ता

जन संपर्क अधिकारी 

पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ ।  



                                                                  

Post a Comment

0 Comments