प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे श्री एस.एन.शाह ने मंडुवाडीह स्टेशन के यार्ड/स्टेशन पैनल, दुर्घटना राहत यान (SPART) एवं डीजल लॉबी का सघन निरीक्षण किया गया







वाराणसी 08 फरवरी, 2021: संरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिये सुनियोजित कार्ययोजना के तहत आज 08 फरवरी, 2021 को प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे श्री एस.एन.शाह ने मंडुवाडीह स्टेशन के यार्ड/स्टेशन पैनल, दुर्घटना राहत यान (SPART) एवं डीजल लॉबी का सघन निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर तृतीय श्री अतुल त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक(सामान्य) श्री ए.के.सक्सेना, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (विद्युत कर्षण) श्री पंकज केशरवानी, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर श्री सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री वीरेंद्र यादव, मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री आशीष श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे श्री एस.एन.शाह ने अपने निरीक्षण के क्रम में मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और मंडुवाडीह स्टेशन पर तीनों दिशाओं से यातायात की सुगमता पर प्रसन्नता व्यक्त की। ततपश्चात उन्होंने मंडुवाडीह स्टेशन पर यात्री सुरक्षा के इंतजाम देखा और क्लोज सर्किट कैमरों से मानिटरिंग पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने संरक्षित यातायात प्रबंधन हेतु मंडुवाडीह स्टेशन की रूट रिले इंटरलॉकिंग (RRI) स्टेशन पैनल का भी गहन निरीक्षण किया और ऑपरेशन कैंसिलेशन के दौरान विभिन्न रूटों, सिगनलों, क्रैंक हैन्डिल, इलेक्ट्रीकल की ट्रांसमिशन एवं पॉइंट्स के विडर काउंटरों के काउंट का मिलान कर फेल सेफ प्रणाली की संरक्षा परखी। इसके बाद उन्होंने मंडुवाडीह यार्ड में खड़ी दुर्घटना राहत यान (SPART) में उपलब्ध उपकरणों की गुणवत्ता और उपलब्धता का क्रमबद्ध निरीक्षण किया और पुराने और जटिल तकनीकी के उपकरणों (जैक, कटर मशीन, चार्जर, टावर लाइट) के स्थान पर आधुनिक और सरल उपकरणों को स्थापित करने का सम्बंधित को निर्देश दिया। मुख्य संरक्षा अधिकारी ने अधिकारीयों को दुर्घटना राहत यान (SPART) में सूचीबद्ध सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन यार्ड में इंजीनियरिंग, परिचालन, कैरेज/वैगन एवं विद्युत कर्षण विभागों को विभिन्न संरक्षा सम्बन्धी सुधार कर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया।    

तदुपरान्त प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी,पूर्वोत्तर रेलवे श्री शाह ने वाराणसी कैन्ट स्थित पूर्वोत्तर रेलवे की डीजल लॉबी का गहन निरीक्षण और वहाँ उपस्थित कर्मचारियों से संरक्षा संवाद कर उनका संरक्षा के प्रति ज्ञान परखा। इसके साथ ही लोको पायलट ,गार्ड एवं सहायक कर्मचारियों को संरक्षा के अपडेटेड नियमों की सोदाहरण जानकारी हेतु संरक्षा संगोष्ठी आयोजित की गयी जिसमें कर्मचारियों की संरक्षा से सम्बंधित विभिन्न भ्रांतियों को निराकरण भी किया गया। इसके साथ ही कर्मचारियों को संरक्षा शपथ दिलाई गयी। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों के प्री मेडिकल एक्सामिन एवं पुनश्चर्या प्रशिक्षण की जानकारी ली गयी तथा संरक्षा की दृष्टि से कर्मचारियों को तत्पर एवं सतर्क रहने हेतु प्रशिक्षित किये जाने पर संतोष व्यक्त किया।

अशोक कुमार

ज़नसंपर्क अधिकारी, वाराणसी। 



Comments