पंजाब में चल रहे किसानआन्दोलन के कारण रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ियों का निरस्तीकरणएवं मार्ग परिवर्तन निम्नवत् किया जायेगा

वाराणसी 23 फरवरी, 2021: पंजाब में चल रहे किसान आन्दोलन के कारण रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं मार्ग परिवर्तन निम्नवत् किया जायेगा।

निरस्तीकरण-

- दरभंगा से 24 फरवरी, 2021 को चलने वाली 05211 दरभंगा-अमृतसर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

- अमृतसर से 26 फरवरी, 2021 को चलने वाली 05212 अमृतसर-दरभंगा विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

मार्ग परिवर्तन-

- अमृतसर से 24 फरवरी, 2021 को चलने वाली 04650 अमृतसर-जयनगर विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग अमृतसर-जन्डियाला-ब्यास के स्थान पर परिवर्तित मार्ग अमृतसर-तरनतारन-ब्यास के रास्ते चलायी जायेगी।

- जयनगर से 24 फरवरी, 2021 को चलने वाली 04673 जयनगर-अमृतसर विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग ब्यास-जन्डियाला-अमृतसर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग ब्यास-तरनतारन-अमृतसर के रास्ते चलायी जायेगी।

- अमृतसर से 24 फरवरी, 2021 को चलने वाली 04652 अमृतसर-जयनगर विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग अमृतसर-जन्डियाला-व्यास के स्थान पर परिवर्तित मार्ग अमृतसर-तरनतारन-व्यास के रास्ते चलायी जायेगी।

- न्यू जलपाई गुड़ी से 24 फरवरी, 2021 को चलने वाली 02407 न्यू जलपाई गुड़ी-अमृतसर विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग ब्यास-जन्डियाला-अमृतसर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग ब्यास-तरनतारन-अमृतसर के रास्ते चलायी जायेगी।

- अमृतसर से 24 फरवरी, 2021 को चलने वाली 04654 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग अमृतसर-जन्डियाला-ब्यास के स्थान पर परिवर्तित मार्ग अमृतसर-तरनतारन-ब्यास के रास्ते चलायी जायेगी।

                                                                                         अशोक कुमार

जनसम्पर्क अधिकारी, वाराणसी। 



Comments