लखनऊ मंडल : पुरस्कार वितरण समारोह कल
लखनऊ 11 फरवरी 2021। 65वें रेल सप्ताह समारोह-2020 के अवसर पर दिनांक 12 फरवरी 2021 को पूर्वाहन 11.00 बजे, मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय के ”बहुउद्देशीय हाल’’ में रेल सप्ताह पुरस्कार-2020 का आयोजन किया जायेगा। पुरस्कार वितरण मारोह में पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल की मण्डल रेल प्रबन्धक डा0 मोनिका अग्निहोत्री द्वारा विभिन्न विभागों के रेल कर्मचारियों को उनकी विशिष्ट एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिये व्यक्तिगत एवं ग्रुप अवार्ड, प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।
                                              
महेश गुप्ता  
जन संपर्क अधिकारी
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ। 



Comments